YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

हिमाचल में भारी बारिश के चलते घरों में घुसा पानी, मलबे में दबीं कारें

हिमाचल में भारी बारिश के चलते घरों में घुसा पानी, मलबे में दबीं कारें

शिमला । हिमाचल प्रदेश में अब मानसून सक्रिय हो गया है। गुरुवार का राज्य के कई इलाकों में जमकर बारिश हुई। जिसके चलते घरों में भी पानी घुस गया और फसले तबाह हो गई। वहीं, गर्मी से झुलस रहे प्रदेश में लोगों को राहत मिली हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, चंबा जिला मुख्यालय और आसपास के ग्रामीण इलाकों में भारी बारिश हुई। इसके अलावा, कांगड़ा, मंडी सहित कई इलाकों में बारिश का दौर जारी रहा है। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर प्रदेश में चार जून तक येलो अलर्ट जारी किया है। बताया जा रहा है कि चंबा शहर में जहां दुकानों में बारिश का पानी घुस गया तो वहीं, मक्की की फसल तबाह हो गई। करीब दो घंटे तक जारी रही बारिश से शहर के कई भाग पानी से लबालब हो गए। साथ ही मुगला बाजार में भी आधा दर्जन दुकानों में कीचड़ भर गया।पानी को रोकने के लिए लोग जद्दोजहद करते दिखे। 
बताया जा रहा है कि करीब डेढ़ घंटे तक हुई इस भारी बारिश की वजह से जहां चम्बा-चामुंडा मार्ग पर मलबा भर जाने  से मार्ग बाधित हुआ वही जुलाहकडी, मुगला,करियां, हरदासपुरा वार्ड में  लोगों के घरों में पानी घुस गया जिसकी वजह से लोगों को काफी नुकसान उठाना पड़ा। जुलाहाकड़ी वार्ड के पार्षद तीर्थ व्याल ने बताया कि उनके वार्ड में पहाड़ी से नाले का पानी लोगों के घरों में घुस जाता है। यहां पर एक सुरक्षा दिवार लगाई जा रही थी, लेकिन कुछ लोगों की वजह से वह दीवार नहीं लग पाई। 
एसडीएम सुनील कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि हरदासपुरा,जुलाहकड़ी,मुगला और करियाँ में लोगों के घरों में बारिश का पानी घुस आया है। नुकसान का आंकलन कर रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार हिमाचल प्रदेश में सात जुलाई तक लगातार बारिश-अंधड़ का पूर्वानुमान है। जबकि एक से पांच जुलाई तक मैदानी व मध्य पर्वतीय भागों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। बता दें कि प्रदेश के चार जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक होने के कारण सिरमौर, सोलन, ऊना व कांगड़ा जिलों में गर्म हवाएं चली। ऊना में रिकॉर्ड 42.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इस बार 13 जून को मानसून ने दस्तक दे दी थी मगर मानसून की बारिश पूरे राज्य में सक्रिय नहीं रही। प्रदेश में गर्मी चरम पर पहुंच गई है, ऊना शहर में रिकॉर्ड 42.2 डिग्री अधिकतम तापमान रहा। जोकि सामान्य से 3 से 4 डिग्री अधिक है। 
 

Related Posts