YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

बीमार कांग्रेस के वरिष्ट नेता वीरभद्र सिंह को देखने पहुंचे नड्डा 

बीमार कांग्रेस के वरिष्ट नेता वीरभद्र सिंह को देखने पहुंचे नड्डा 

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सोमवार को हिमाचल प्रदेश के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने अस्पताल जाकर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता वीरभद्र सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान उनके साथ हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी मौजूद रहे। नड्डा ने कहा कि उनके (वीरभद्र सिंह) परिवार के लोगों से मुलाकात हुई। हम सब लोग ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वहां जल्द ठीक हों। हम सब जानते हैं कि वो एक गोल्ड व्यक्तित्व हैं, ऐसी परिस्थितियों में अपने आप को ठीक करने में उनकी इच्छाशक्ति बहुत मजबूत है।
बता दें कि हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम कांग्रेस नेता वीरभद्र सिंह की तबीयत कई दिनों से बिगड़ी हुई है। उन्हें शिमला के इन्दिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। वीरभद्र सिंह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे हैं। इससे पहले वह 12 अप्रैल को कोरोना पॉजिटि थे। इसके बाद उन्हें शिमला से मोहाली ले जाया गया था। जहां दो सप्ताह ईलाज के बाद वीरभद्र सिंह हाल ही में शिमला लौटे थे। 
 

Related Posts