YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

  हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र दो अगस्त से 13 अगस्त तक

  हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र दो अगस्त से 13 अगस्त तक

शिमला ।  हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र दो अगस्त से 13 अगस्त तक आयोजित होगा इस बारे में बुधवार को शिमला में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक जो कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर  की अध्यक्षता में बुलाई गई है में लिया गयाठसके साथ ही प्रदेश में इस महीने के अंत तक कॉलेज में एडमिशन शुरू करवाने का फैसला लिया गया है। कॉलेजों में नियमित कक्षाएं अगस्त के दूसरे सप्ताह से शुरू होंगी।  हिमाचल प्रदेश में छात्रों के लिए अभी स्कूल नहीं मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला भी लिया गया है। वहीं सरकारी स्कूलों में तीसरी, पांचवीं और आठवीं कक्षा के प्रश्न पत्र 2021-22 से स्कूल शिक्षा बोर्ड तय करेगा। तीसरी कक्षा के पेपर चेक करने के लिए क्लस्टर बनाएं जाएंगे। पांचवीं कक्षा के पेपर ब्लॉक स्तर पर चेक किए जाएंगे जबकि आठवीं कक्षा के पेपर जिला स्तर पर चेक होंगे। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया।
 

Related Posts