YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

शनाया कपूर जल्द ही डेब्यू के लिए तैयार  -मीना कुमारी के गाने पर किया कत्थक डांस

शनाया कपूर जल्द ही डेब्यू के लिए तैयार  -मीना कुमारी के गाने पर किया कत्थक डांस

मुंबई । जल्दी ही बालीवुड में एक और स्टार ‎किड की एंट्री होने वाली है। ये स्टार ‎किड है बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर। शनाया जल्द ही डेब्यू के लिए तैयार हैं। शनाया अपने डेब्यू को लेकर काफी मेहनत करती दिखाई दे रही हैं। हाल ही में स्टार किड ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह कत्थक डांस करती दिखाई दे रही हैं। शनाया का देसी अवतार फैंस को खूब पसंद आ रहा है। 
शनाया कपूर नए-नए लुक्स ट्राई करती रहती हैं और फैंस के बीच भी उनके लुक्स खूब पसंद किए जाते हैं। शनाया कपूर ने वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘गजब का धैर्य रखने वाली और कमाल की टीचर के साथ प्रैक्टिस सेशन।‘ इस पोस्ट पर उनकी दोस्त नव्या नंदा ने लिखा- ‘ओ..ओ.. ओ.‘ शनाया कपूर को इससे पहले कई बार वेस्टर्न डांस करते हुए देखा गया है, लेकिन इस बाद उनका कुछ अलग अंदाज देखने को मिल रहा है। वीडियो में वह मीना कुमारी की फिल्म ‘पाकीजा’ के गाने ‘ठाढ़े रहियो’ पर कत्थक डांस कर रही हैं। उन्होंने पीले रंग का अनारकली सूट पहना हुआ है और अपनी डांस टीचर के साथ बखूबी कदम से कदम मिला रही हैं। इसके अलावा शनाया को उनके गर्ल गैंग के साथ मस्ती करते भी देखा जाता है। 
हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें उनके साथ अनन्या पांडे और नव्या नवेली नंदा भी नजर आ रही हैं। शनाया की उनकी बीएफएफ अनन्या पांडे और नव्या नवेली नंदा के साथ की तस्वीर बेहद पसंद की जा रही है। फोटो से साफ है कि स्टार किड ने अपनी दोस्तों के साथ जमकर मस्ती की है। खबरों की माने तो शनाया कपूर की पहली फिल्म की स्टोरी लव ट्रायंगल होगी। इसमें बतौर एक्टर लक्ष्य लालवानी और गुरफतेह पीरजादा दिखाई देंगे। तीनों कलाकार इस फिल्म के लिए कड़ी तैयारी कर रहे थे।
 

Related Posts