YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल ईस्ट

 हम अपनी जमीन पर अतिक्रमण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं करेंगे : सरमा

 हम अपनी जमीन पर अतिक्रमण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं करेंगे : सरमा

 
गुवाहाटी
। असम के नवनियुक्त मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने असम-मिजोरम सीमा विवाद को लेकर कहा कि हम अपनी जमीन पर अतिक्रमण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं करेंगे। उल्लेखनीय है कि असम की बराक घाटी में पड़ने वाले जिलों कछार, करीमगंज और हैलाकांडी की 164 किमी सीमा मिजोरम के तीन जिलों आइजोल, कोलासीब और मामित से मिलती है। 
क्षेत्रीय विवाद के बाद, अगस्त 2020 में और इस साल फरवरी में अंतरराज्यीय सीमा पर झड़पें हुई थी। ऐसे में पूर्व स्थित बहाल करने के लिए मुख्य सचिव स्तर की वार्ता शुक्रवार को हुई, जो बेनतीजा रही। इसी बीच मुख्यमंत्री का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा असम-नागालैंड और असम-मिजोरम दोनों सीमाओं पर थोड़ा बहुत तनाव है। हमारी संवैधानिक सीमा की रक्षा के लिए असम पुलिस को तैनात किया गया है। पूर्वोत्तर का प्रवेश द्वार होने के नाते हम हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। 
गौरतलब है कि असम-मिजोरम के बीच विवाद मिजोरम के कोलासीब जिले में झड़पों के बाद शुरू हुआ, जिसकी सीमा असम के हैलाकांडी जिले से लगी हुई है। हालांकि असम-मिजोरम सीमा पर स्थिति अब शांतिपूर्ण है। दोनों राज्यों के सुरक्षा बल सीमा के दोनों ओर विवादित क्षेत्र में डेरा डाले हुए बैठे हैं।
 

Related Posts