YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल ईस्ट

 हिन्दू या मुस्लिम किसी ने महिला को धोखा दिया तो मिलेगी सख्त सजा : सरमा

 हिन्दू या मुस्लिम किसी ने महिला को धोखा दिया तो मिलेगी सख्त सजा : सरमा

गुवाहाटी । मुख्यमंत्री हेमंत विस्व सरमा ने जिहाद को लेकर अजीबोगरीब बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हिन्दू लड़के का हिन्दू लड़की से झूठ बोलना भी जिहाद के दायरे में आता है। लव जिहाद पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार हिन्दू या मुस्लिम किसी के द्वारा भी महिला को धोखा दिए जाने को बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि असम सरकार इसके खिलाफ जल्दी ही कानून लाएगी। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि हिन्दू लड़के का हिन्दू लड़की से झूठ बोलना भी जिहाद है। हम इसके खिलाफ कानून लाएंगे। उन्होंने कहा कि हिंदुत्व 5,000 साल पुराना है और इसे रोका नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि हिंदुत्व जीवन का एक तरीका है और हम सभी हिंदुओं के वंशज हैं। हिमंत बिस्व सरमा ने मानना है कि हिंदुत्व को हटाया नहीं जा सकता क्योंकि इसका मतलब होगा अपनी जड़ों और मातृभूमि से दूर जाना। 
'लव जिहाद' से जुड़े हुए सवाल पर उन्होंने कहा कि मुझे इस शब्द को लेकर आपत्ति है, लेकिन किसी को भी किसी महिला को धोखा देने की अनुमति नहीं दी जा सकती। उन्होंने कहा कि सरकार हिन्दू या मुस्लिम किसी के द्वारा भी महिला को धोखा दिए जाने को बर्दाश्त नहीं करेगी।
 

Related Posts