YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

पंजाब कांग्रेस के महासचिव दलजीत सिंह भोला आम आदमी पार्टी में 'घर वापसी' 

पंजाब कांग्रेस के महासचिव दलजीत सिंह भोला आम आदमी पार्टी में 'घर वापसी' 

चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस के महासचिव दलजीत सिंह भोला आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल चंडीगढ़ में राघव चड्डा व भगवंत मान की उपस्थिति में शामिल हुए। उन्होंने साेमवार काे  देर रात कांग्रेस छोड़ने का ऐलान कर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह काे इस्तीफा भेजा था। इससे पहले भी भोला आम आदमी पार्टी में रहे थे और लुधियाना के जिला प्रधान थे। 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान वह कांग्रेस में शामिल हुए थे। कांग्रेस में शामिल होने के बाद भोला को कोई पद नहीं मिला। हाृलांकि उन्हें चेयरमैन बनाने का भरोसा दिया गया था। लगातार दल बदलने वाले भाेला आप से पहले अकाली दल व सिमरजीत सिंह बैंस के साथ भी रहे।
कयास लगाए जा रहे थे कि ग्रेवाल को किसी निगम या बोर्ड में चेयरमैन का पद दिया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आने वाले विधानसभा चुनाव में हलका पूर्वी से टिकट मिलने के आसार भी नहीं हैं। वहां से पहले ही कांग्रेस के विधायक संजय तलवाड़ हैं। विधायक तलवाड़ और ग्रेवाल के बीच शुरू से तनातनी रही है।
 

Related Posts