YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

  भाजपा ने मास्टर प्लान के लिए जनता से मांगे सुझाव

  भाजपा ने मास्टर प्लान के लिए जनता से मांगे सुझाव

नई दिल्ली । प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली के प्रस्तावित मास्टर प्लान में सुधार के लिए जनता से सुझाव देने की अपील की है। आदेश गुप्ता की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में मास्टर प्लान पर चर्चा हुई जिसमें नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी, प्रदेश महामंत्री हर्ष मल्होत्रा और डी.डी.ए. मास्टर प्लान समिति के सदस्य एवं भाजपा निगम पार्षद गुंजन गुप्ता और निगम पार्षद योगेश वर्मा भी शामिल रहे। भाजपा द्वारा आयोजित इस बैठक में दिल्ली के विभिन्न बाज़ारों, गांवों, कॉलोनियों और औद्योगिक क्षेत्रों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। श्री गुप्ता ने इस सब के साथ प्रस्तावित मास्टर प्लान पर गहन विचार विमर्श किया। 
प्रदेश महामंत्री हर्ष मल्होत्रा ने बताया कि भाजपा ने इस मामले में बड़े स्तर पर लोगों से सुझाव लेने का फैसला किया है। इसके लिए भाजपा ने ई-मेल delhibjpmasterplan2041@gmail.com जारी किया है जिस पर कोई भी मास्टर प्लान से संबंधित सुझाव पांच दिन के अंदर दे सकेगा। उन्होंने कहा कि जनता से मिलने वाले सुझावों के आधार पर सभी क्षेत्रों के प्रतिनिधियों से एक बार फिर बैठक की जाएगी और प्राप्त सुझावों को डी.डी.ए. मास्टर प्लान समिति को भेजा जाएगा। मल्होत्रा ने कहा कि भाजपा चाहती है कि मास्टर प्लान तैयार करने में जनता की अधिक से अधिक भागीदारी हो। बैठक में सुभाष सचदेवा, सुभाष आर्या, गुलशन विरमानी, परम यादव, ओमप्रकाश गुप्ता, रमेश खन्ना उपस्थित थे।
 

Related Posts