YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

पूर्व मुंख्यमंत्री की अस्थियां गंगा में विसर्जित 

पूर्व मुंख्यमंत्री की अस्थियां गंगा में विसर्जित 

हरिद्वार, । हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह जी की अस्थियां लेकर देर रात उनके भतीजे कुंवर रिपुदमन सिंह हरिद्वार लेकर पहुंचे। जिनके साथ ताराचंद ठाकुर, संजय सिंह ठाकुर, पूर्व मंत्री हिमाचल सुधीर शर्मा, सचिव एआईसीसी, डॉक्टर सुभाष वर्मा, पूर्व विधायक तथा सुशांत कपटेट रहे। शहर के कांग्रेस नेताओं ने हरकी पौडी पहुंचकर दिव्यांगत नेता को अपनी श्रद्धांजलि आर्पित की। पूर्व मुख्यमंत्री अस्थियों को पुरोहित प्रदुमन भगत ने पूरे विधि विधान के साथ ब्रह्मकुंड पर गंगा में प्रवाहित करायी। इस मौके पर प्रदेश महासचिव डॉ- संजय पालीवाल, महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, मायापुर ब्लॉक अध्यक्ष रवि कश्यप, ज्वालापुर नगर अध्यक्ष यशवंत सैनी, कनखल ब्लॉक अध्यक्ष शुभम अग्रवाल, मध्य हरिद्वार ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह एडवोकेट, महानगर महासचिव आशीष शर्मा, महेश प्रताप राणा, ओमप्रकाश शर्मा, संजय भारद्वाज, पार्षद कैलाश भट्ट, बलराम गिरी, शिवम गिरी, कपिल पाराशर, कपिल रोहिल्ला आदि मौजूद रहे।  

Related Posts