YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

गुरु नानक देव के 550 वें प्रकाश पर्व में सहभागिता हमारे लिये गौरव का विषय - प्रदेश से गुजरने वाली संदेश यात्रा को लेकर सारे इंतजाम करने के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दिए निर्देश

गुरु नानक देव के 550 वें प्रकाश पर्व में सहभागिता हमारे लिये गौरव का विषय - प्रदेश से गुजरने वाली संदेश यात्रा को लेकर सारे इंतजाम करने के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दिए निर्देश

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सिख धर्म के प्रथम गुरु गुरु नानक देव जी के 550 वे प्रकाश पर्व के अवसर पर 2 जून को नानक झीरा साहिब, बीदर से प्रारंभ हुई संदेश यात्रा के 4 जून से 12 जून तक मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों में आगमन पर सुरक्षा व्यवस्था से लेकर संपूर्ण आवश्यक इंतजाम करने के निर्देश इन जिलो के प्रशासन को दिए।
श्री नाथ ने कहा कि गुरु नानक देव ने सदैव मानवता का संदेश दिया। उन्होंने जीवन पर्यन्त समाज में फैली बुराइयों को खत्म करने के लिए संघर्ष किया। उनकी सीख व शिक्षा आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने समाज में सुधार लाने के लिये जीवन पर्यन्त कार्य किये।
गुरु नानक देव जी का 550 वां प्रकाश पर्व पूरे विश्व में इस वर्ष धूमधाम से मनाया जाएगा। हम सभी के लिए गर्व की बात है कि हमें गुरु नानक देव जी का 550 वां प्रकाश पर्व मनाने का सौभाग्य मिल रहा है।
उनके 550 वे प्रकाश पर्व पर नानक झीरा साहिब, बीदर से 2 जून को प्रारंभ हुई यात्रा 4 जून को मध्य प्रदेश के बुरहानपुर,  इंदौर ,उज्जैन ,भोपाल ,इटारसी ,सागर से गुज़रते हुए 12 जून को जबलपुर से नागपुर प्रस्थान करेगी।
मध्यप्रदेश में इस संदेश यात्रा के आगमन को लेकर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने यात्रा मार्ग पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था से लेकर व्यापक सारे इंतजाम करने के निर्देश स्थानीय प्रशासन को दिए हैं।
उन्होंने कहा है कि हमारे लिए गर्व की बात कि यह पवित्र यात्रा हमारे प्रदेश से होकर गुजर रही है।
साथ ही उन्होंने कहा है कि गुरु नानक देव जी के 550 वे प्रकाश पर्व के अवसर पर जो भी आयोजन प्रदेश में होंगे , उसमें राज्य सरकार पूरा सहयोग करेगी।

Related Posts