YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल साउथ

येदियुरप्पा को कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से हटाना, भाजपा के लिए नुकसानदायक 

येदियुरप्पा को कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से हटाना, भाजपा के लिए नुकसानदायक 


बेंगलुरु । भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने बीएस येदियुरप्पा को कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से हटाने के खिलाफ पार्टी नेतृत्व को आगाह कर दिया है। राज्यसभा सदस्य स्वामी ने ट्वीट किया,येदियुरप्पा ही थे, जो सबसे पहले कर्नाटक में भाजपा को सत्ता में लेकर आए थे। कुछ ने उन्हें हटाने की साजिश रची, क्योंकि वह चमचा नहीं हो सकते हैं। उनके बिना, पार्टी राज्य में सत्ता में नहीं लौट सकती। केवल उनके भाजपा में लौटने पर पार्टी फिर से जीती। वहीं गलती क्यों दोहराएं?’’ 
उधर लिंगायत नेता येदियुरप्पा को सुब्रमण्यम स्वामी का समर्थन मिला है। वहीं लिंगायत मठों के कई संतों ने भी मुख्यमंत्री को पद से हटाने की अटकलों के बीच उनका समर्थन करना शुरू कर दिया है। नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें कुछ समय से चल रही हैं,इस पिछले हफ्ते येदियुरप्पा के दिल्ली दौरे के बाद और बल मिला था। येदियुरप्पा ने हालांकि इन अटकलों को निराधार बताकर उन्हें सिरे से खारिज कर दिया है।

Related Posts