YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

इस बार ईको फ्रेंडली होगा योग दिवस

इस बार ईको फ्रेंडली होगा योग दिवस

विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने योग में हरित क्रांति लाने का फैसला लिया है। अबकी बार मोदी सरकार ईको फ्रेंडली योग दिवस मनाने जा रही है। अमर उजाला को मिली जानकारी के मुताबिक आगामी 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रबड़ और प्लास्टिक मुक्त योग देखने को मिलेगा। योगासन में इस्तेमाल मैट रबड़ के स्थान पर सूती कपड़े की बनाई जाएगी। वहीं प्लास्टिक से निर्मित पदार्थों को भी योग से हटाया जाएगा। यही नहीं, योग करने वालों की वेशभूषा भी अब भारत की पहचान खादी से निर्मित होगी। लकड़ी से निर्मित योग ब्लॉक, योग मैट कवर, टोपी इत्यादि भी ईको फ्रेंडली होंगे। तमाम कागजी कार्यवाही पूरी होने के बाद इनके टेंडर भी जारी हो चुके हैं। साल 2015 में पहली बार दुनिया भर में शुरू हुआ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस अब तक काफी सुर्खियां बटोर चुका है। आयुष मंत्रालय के अनुसार पिछले पांच वर्ष के भीतर योग के प्रति लोगों में दिलचस्पी काफी बढ़ी है। इसका परिणाम है कि हर दिन दुनिया भर में 20 से 25 करोड़ लोग योग करते हैं। पिछले वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर करीब 10 करोड़ से ज्यादा भारतीयों ने योग किया था। इस बार 13 करोड़ लोगों की सहभागिता का लक्ष्य रखा है। रांची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 जून को योग दिवस पर शामिल होंगे। वहीं दिल्ली के राजपथ में भी योग दिवस मनाया जाएगा। इसी दौरान ईको फ्रेंडली योग के बारे में जानकारी दी जाएगी। 

Related Posts