YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

 त्रिलोकपुरी-मयूर विहार के बीच मेट्रो को जल्द दिखाई जाएगी झंडी

 त्रिलोकपुरी-मयूर विहार के बीच मेट्रो को जल्द दिखाई जाएगी झंडी

नई दिल्ली । दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन के त्रिलोकपुरी-मयूर विहार (पॉकेट-1) के बीच नवनिर्मित हिस्से का सुरक्षा आयुक्त (मेट्रो रेल) ने निरीक्षण किया। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) को अपनी रिपोर्ट सौपेंगे। दिल्ली मेट्रो की सबसे लंबे (58.6 किलोमीटर) कॉरिडोर पर मेट्रो निर्बाध रूप से दौड़ने लगेगी। डीएमआरसी की हरी झंडी मिलते ही इस लाइन पर भी मेट्रो सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी। 
अब तक पिंक लाइन पर मजलिस पार्क से शिव विहार के बीच की सुविधा है। माना जा रहा है कि ग्रे लाइन पर नजफगढ़-ढांसा बस स्टैंड के बीच भी मेट्रो सेवाएं साथ ही शुरू की जाएंगी। इससे दिल्ली-हरियाणा के सीमावर्ती गांवों में रहने वालों के लिए भी मेट्रो की सुविधा होगी। त्रिलोकपुरी संजय लेक-मयूर विहार (पॉकेट-1) के बीच मेट्रो सेवाएं शुरू किए जाने का यात्रियों को लंबे समय से इंतजार है। इसके तैयार होने से पूर्वी दिल्ली से दिल्ली के तमाम हिस्सों से रिंग मेट्रो की कनेक्टिविटी होगी। मेट्रो के इस दायरे में निर्माण में देरी से यात्रियों को पिंक लाइन पर दो अलग अलग हिस्सों में मेट्रो की सुविधा मिल रही है। मेट्रो परिचालन शुरू होने से त्रिलोकपुरी, संजय लेक, मयूर विहार, आईपी एक्सटेंशन से दक्षिणी दिल्ली के लिए यात्रा और सुलभ होगी। पिंक लाइन पर 38 मेट्रो स्टेशन हैं जबकि अधिकतर मेट्रो लाइनों से इंटरचेंज की भी सुविधा है।
 

Related Posts