YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

 दिल्ली में यमुना खतरे के निशान के पार बाढ़ का अलर्ट जारी

 दिल्ली में यमुना खतरे के निशान के पार बाढ़ का अलर्ट जारी

नई दिल्ली । दिल्ली में यमुना खतरे के निशान को निशान को पार कर गई। उत्तर-पश्चिम भारत के कई राज्यों में हो रही झमाझम बारिश के चलते यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। दिल्ली प्रशासन ने शुक्रवार को बाढ़ का अलर्ट जारी किया और यमुना के मैदानी इलाके में रह रहे लोगों से स्थान खाली कराने के प्रयास तेज कर दिए। राजधानी में यमुना के डूब क्षेत्र वाले ऊपरी इलाकों में भारी बारिश के बीच जलस्तर खतरे के निशान 205.33 मीटर को पार कर गया है। एक अधिकारी ने बताया कि सुबह 11 बजे ओल्ड रेलवे ब्रिज पर जलस्तर 205.34 मीटर दर्ज किया गया। सुबह साढ़े आठ बजे जलस्तर 205.22 मीटर, सुबह छह बजे 205.10 मीटर और सुबह सात बजे 205.17 मीटर दर्ज किया गया। जलस्तर अभी और बढ़ सकता है। सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सभी संबंधित विभागों को सतर्क कर दिया गया है। सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग ने अलग-अलग इलाकों में 13 नावों को तैनात किया है तथा 21 अन्य को स्टैंड बाय रखा है। हरियाणा द्वारा हथिनीकुंड बैराज से यमुना में और पानी छोड़े जाने पर दिल्ली पुलिस और पूर्वी दिल्ली जिला प्रशासन ने राजधानी में यमुना के मैदानी इलाकों में रह रहे लोगों से स्थान खाली कराना शुरू कर दिया है। जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि बाढ़ का अलर्ट तब जारी किया जाता है जब यमुना का जलस्तर 204.50 मीटर के ''चेतावनी निशान'' को पार करता है। चौबीसों घंटे स्थिति की निगरानी की जा रही है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में बारिश के कारण नदी उफान पर है। उत्तर पश्चिम भारत में और बारिश की संभावना के कारण नदी और उफान पर हो सकती है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को तीसरे दिन दिल्ली-एनसीआर में मध्यम बारिश के लिए ''ऑरेंज अलर्ट'' जारी किया है।
 

Related Posts