YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

स्पोर्ट्स

 महिला हॉकी- भारत को अब दुआ करनी होगी कि आखिरी ग्रुप मैच में आयरलैंड, ब्रिटेन से हारे या ड्रॉ खेले 

 महिला हॉकी- भारत को अब दुआ करनी होगी कि आखिरी ग्रुप मैच में आयरलैंड, ब्रिटेन से हारे या ड्रॉ खेले 

टोक्यो । ओलंपिक में महिला हॉकी टीम ने शुरुआती अच्छा प्रदर्शन किया और निचली रैंकिग वाली दक्षिण अफ्रीका टीम को आखिरी ग्रुप मैच में 4-3 से हराकर ओलंपिक क्वार्टर फाइनल में प्रवेश की उम्मीदें कायम रखी हैं। भारत के लिए वंदना कटारिया ने तीन, जबकि नेहा गोयल ने एक गोल किया। भारत को अब दुआ करनी होगी कि आज शाम में होने वाले आखिरी ग्रुप मैच में आयरलैंड की टीम ब्रिटेन से हार जाए या ड्रॉ खेले। साउथ अफ्रीका के साथ मैच में भारत की वंदना कटारिया ने इतिहास रच दिया। वंदना भारत की पहली महिला हॉकी खिलाड़ी हो गई हैं, जिन्होंने ओलंपिक मैच में तीन गोल किया है। 
भारत ने इस मैच में अच्छी शुरुआत की। उसने चौथे मिनट में ही गोल किया। वंदना कटारिया ने ये गोल दागा है। हालांकि भारत की ये बढ़त ज्यादा देर तक नहीं रही और पहला क्वार्टर समाप्त होने के ठीक पहले साउथ अफ्रीका की ग्लेस्बी क्रिसबी ने गोलकर स्कोरलाइन को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। इसके बाद भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका पर फिर बढ़त बनाई। उसने दूसरे क्वार्टर में मैच का अपना दूसरा गोल दाग। 17वें मिनट में वंदना कटारिया ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला। इस गोल के साथ भारत ने साउथ अफ्रीका पर 2-1 की बढ़त बनाई। दूसरे क्वार्टर में भारतीय टीम ने एक बार फिर साउथ अफ्रीका को वापसी करने का मौका दिया। इस बार भी हंटर ने डिफ्लेक्शन के साथ गोल दागा। भारत ने अपनी लीड को एक बार फिर गंवा दिया। साउथ अफ्रीका ने 30वें मिनट में ये गोल किया। दूसरे क्वार्टर के बाद स्कोर 2-2 से बराबर था। 
दूसरा क्वार्टर 2-2 से बराबर रहने के बाद टीम इंडिया ने तीसरे क्वार्टर के शुरू में ही गोल कर दिया। नेहा ने 32वें मिनट में गोलकर भारत को बढ़त दिलाई। यह गोल पेनल्टी कॉर्नर के जरिए आया। हालांकि इसके साउथ अफ्रीका ने एक बार फिर वापसी की। उसकी  ओर से 37वें मिनट में मारीजेन मारीस ने गोल दागकर स्कोर को 3-3 की बराबरी पर ला दिया। मारीस ने 37वें मिनट में ये गोल किया। तीसरा क्वार्टर 3-3 की बराबरी पर छूटा। चौथे क्वार्टर में भारतीय टीम ने एक बार फिर बढ़त बनाई। भारत की ओर से चौथा गोल वंदना कटारिया ने किया। वंदना ने 49वें मिनट में गोल किया। मैच में वंदना का यह तीसरा गोल था।
 

Related Posts