YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

स्पोर्ट्स

भारतीय महिला हॉकी टीम ने रचा इतिहास, पहली बार ओलंपिक सेमीफाइनल में पहुंची ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हराया 

भारतीय महिला हॉकी टीम ने रचा इतिहास, पहली बार ओलंपिक सेमीफाइनल में पहुंची ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हराया 

टोक्यो । पुरुष हॉकी टीम के बाद भारतीय महिला हॉकी टीम ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए टोक्यो ओलंपिक के सेमीफाइनल में प्रवेश किया है। भारतीय महिला हॉकी टीम पहली बार ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंची है। भारतीय महिला हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनायी। रानी रामपाल की कप्तानी वाली भारतीय टीम की ओर से मैच का एकमात्र गोल गुरजीत कौर ने 22वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर किया। इसके बाद दोनो टीमों ने कई प्रयास किये पर कोई भी गोल नहीं कर पायी। विश्व रैंकिंग में नौवें नंबर की भारतीय टीम ने तीन बार की विश्व चैम्पियन रही दूसरी नंबर की टीम को हराकर सबको हैरान कर दिया। भारतीय टीम का प्रदर्शन हर क्षेत्र में अच्छा रहा। विशेष रुप से डिफेंस और मिड फील्ड में उसने विरोधी टीम को कोई अवसर नहीं दिया। गोलकीपर सविता पूनिया ने ऑस्ट्रेलियाई टीम के आक्रमण को विफल करने में कोई कसर नहीं रखी और वह एक दीवार बनकर खड़ी हो गयीं। 
ऑस्ट्रेलियाई टीम को सात पेनल्टी कॉर्नर मिले पर वह एक को भी गोल में नहीं बदल पायी। ऑस्ट्रेलियाई टीम को इस टूर्नामेंट में यह पहली हार मिली है। भारतीय टीम को केवल एक पेनल्टी कॉर्नर मिला जिसे ड्रैग-फ्लिकर गुरजीत कौर ने उसे गोल में बदलने में कोई गलती नहीं की। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम ने बरबरी के भरसक प्रयास किये पर उसे सफलता नहीं मिली। अब भारतीय टीम खिताबी मुकाबले में जगह बनाने के लिए बुधवार को सेमीफाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना के खिलाफ उतरेगी।
भारतीय महिला हॉकी टीम ने हाफ टाइम तक शानदार खेल दिखाया है। मजबूत ऑस्ट्रेलिया पर भारतीय महिलाएं हावी हैं। शुरुआती 30 मिनट खत्म होने के बाद भारतीय महिला टीम 1-0 से आगे थी जिससे उसके हौंसले बुलंद हो गये। दूसरे क्वॉर्टर के 6 मिनट बाद भारत को पहला पेनाल्टी कॉर्नर मिला। गुरजीत ने पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। ओलिंपिक में गुरजीत का यह पहला गोल है। वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम को दूसरे क्वॉर्टर के 4 मिनट बाद पेनाल्टी कॉर्नर मिला पर ऑट्रेलियाई टीम उसे गोल में बदल नहीं पायी। भारतीय महिला हॉकी टीम ने पहले क्वार्टर में शानदार खेल दिया। भारतीय टीम ने इस दौरान कई मौके बनाए पर उसे गोल में नहीं तब्दील कर पाई।
भारतीय महिला हॉकी टीम ने खेल की शुरुआत से ही आक्रमक रुख अपनाया। पहले क्वार्टर के शुरुआती 3 मिनट में दोनों टीमें अब तक गोल नहीं कर सकी हैं। मैच के दूसरे ही मिनट में ऑस्ट्रेलिया की फॉरवर्ड खिलाड़ी ने भारतीय गोल पोस्ट पर हमला किया पर गोलकीपर सविता ने उसे विफल कर दिया।  ग्रुप में पहले तीन मैच हारने के बाद भारतीय टीम का प्रदर्शन लगातार बेहतर होता गया है। 
 

Related Posts