YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

 रिया चक्रवर्ती के इस वीडियो पर भी लोग कर रहे हैं उन्हें ट्रोल  -वील चेयर पर बैठे शख्स की मदद की और पपराजी को दिए थे पोजए

 रिया चक्रवर्ती के इस वीडियो पर भी लोग कर रहे हैं उन्हें ट्रोल  -वील चेयर पर बैठे शख्स की मदद की और पपराजी को दिए थे पोजए

मुंबई। रिया चक्रवर्ती का बीता साल काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। वह सोशल मीडिया और पब्लिक प्लेसेज पर काफी कम दिखाई दीं थीं। अब उनकी लाइफ थोड़ी नॉर्मल होने लगी है। रीसेंटली वह सलून विजिट पर दिखाई दीं। उन्होंने इस दौरान वील चेयर पर बैठे एक शख्स की मदद की और पपराजी को पोज भी दिए। रिया के इस वीडियो पर भी लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनके फैंस रिया चक्रवर्ती से काफी नाराज थे। बीते साल रिया ने कई आरोपों और पुलिस इन्वेस्टिगेशन का सामना किया और बाहर आना-जाना बंद कर दिया था। अब बीते कुछ वक्त से वह पब्लिक प्लेसेज पर नजर आ रही हैं।
  हाल ही में वह सलून पहुंचीं। रास्ते में उन्हें वील चेयर पर एक जरूरत मंद दिखा, रिया ने उसकी मदद की। हालांकि रिया का वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद लोगों ने इस पर नेगेटिव कॉमेंट्स किए हैं। रिया चक्रवर्ती हाल ही में रूमी जाफरी की बेटी अलफिया की मेहंदी सेरिमनी में भी पहुंची थीं। वह रूमी जाफरी डायरेक्टेड फिल्म 'चेहरे' में भी नजर आएंगी। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद रूमी जाफरी के कई इंटरव्यूज सामने आए थे। इसमें उन्होंने बताया था कि रिया भी सुशांत की तबीयत को लेकर परेशान रहती थीं। सुशांत के निधन के बाद रिया सोशल मीडिया से भी गायब रहीं। बीते कुछ वक्त से वह इंस्टाग्राम पर भी ऐक्टिव हुई हैं। कभी-कभी उनके मोटिवेशनल पोस्ट दिखाई देते हैं।
 

Related Posts