YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

 रेडक्रॉस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष खन्ना ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से की सौजन्य भेंट

 रेडक्रॉस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष खन्ना ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से की सौजन्य भेंट


शिमला । भाजपा प्रदेश प्रभारी एवं रेड क्रॉस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना ने नई दिल्ली में केंद्रीय खेल, सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने अनुराग ठाकुर को इन महत्वपूर्ण मंत्रालयों की कमान संभालने के लिए शुभकामनाएं भी दीं। अविनाश राय खन्ना ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को रेड क्रॉस की पुस्तिका इनीशिएटिव्स एवं स्वयं अपनी लिखी पुस्तिका माय एक्सपीरियंस ड्यूरिंग कोविड-19, अ बिग सैल्यूट टू कोरोना वॉरियर्स भेंट की।
उन्होंने कहा अनुराग ठाकुर देश एवं हिमाचल प्रदेश के युवा नेतृत्व हैं और इनके नेतृत्व में खेल, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को नई दिशा एवं ऊर्जा प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी अनुराग ठाकुर ने भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में युवाओं का नेतृत्व किया है और इससे पूर्व राज्य केंद्रीय वित्त मंत्री के रूप में भी अच्छा कार्य किया है, यह नियुक्ति हिमाचल प्रदेश के लिए गौरव की बात है। 
भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि सन 2022 में प्रदेश में भाजपा मिशन रिपीट करेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी यहीं से हैं, ऐसे में मिशन रिपीट की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की हिमाचल में परफॉरमेंस अच्छी है। पार्टी ने सभी भाजपा विधायकों से उनके क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों के रिपोर्ट कार्ड मांगे हैं। हम विधायकों के रिपोर्ट कार्ड लेकर जनता के बीच जाएंगे। रिपोर्ट कार्ड को आधार बनाकर पार्टी चुनाव की दहलीज पार करेगी। उन्होंने कहा पंचायती राज चुनावों में 72 फीसदी से ऊपर भाजपा समर्थित प्रत्याशियों का चुना जाना केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की नीतियों पर भी मुहर लगाता है।
 

Related Posts