YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

जातीय जनगणना और सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट लागू की जाए तो एनडीए में शामिल हो जाएंगे : राजभर  -भाजपा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव से मिले सुभासपा प्रमुख 

जातीय जनगणना और सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट लागू की जाए तो एनडीए में शामिल हो जाएंगे : राजभर  -भाजपा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव से मिले सुभासपा प्रमुख 

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले अलग-अलग दलों के नेताओं के बीच सियासी जोड़तोड़ का सिलसिला शुरू हो गया है। भाजपा प्रदेश इकाई के प्रमुख स्वतंत्र देव सिंह से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने मुलाकात की। इसके बाद से राजभर के फिर एनडीए में शामिल होने के कयास लगाए जाने लगे हैं। 
इस मुलाकात के दौरान यूपी भाजपा उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह भी ओमप्रकाश राजभर के साथ मौजूद थे। इसके बाद ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि शिष्टाचार भेंट के तौर पर मैं और दयाशंकर सिंह यूपी प्रदेश अध्यक्ष से मिलने गए थे। राजभर ने कहा मैंने भाजपा में मंत्री पद छोड़ा। भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा होता तो सांसद बनकर दिल्ली भी गया होता। मेरी भाजपा से जो लड़ाई है वह देश में पिछड़ी जाति की जातिवार जनगणना को लेकर है।
ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि भाजपा से दूसरा संघर्ष सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट लागू करने के लिए था, जिसपर तीन साल से कुछ नहीं हुआ है। तीसरा मुद्दा है एक समान शिक्षा और मुफ्त शिक्षा गरीब और कमजोर लोगों को दिलाई जाए। 33 प्रतिशत रिजर्वेशन महिलाओं का है, जो लोकसभा में विचाराधीन है। सत्ता से बाहर रहने पर लोग इसे लागू कराने और शराबबंदी की बात करते हैं। लेकिन सत्ता में आने पर इसे भूल जाते हैं।
इस सवाल पर कि अगर भाजपा उनकी इस मांग को मान लेती है, तो क्या वह दोबारा एनडीए में जा सकते हैं, उन्होंने कहा कि भाजपा पहले ये चीजें लागू करे इसके बाद इस पर विचार करेंगे। देश में 52 प्रतिशत आबादी पिछड़ों की है। इसलिए पिछड़े के बेटे को मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा की जानी चाहिए। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के साथ गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी अभी उनके भागीदारी मोर्चे का आधिकारिक हिस्सा नहीं है। ओमप्रकाश राजभर ने पूछा क्या आप कोई ऐसा वक्तव्य दिखा सकते हैं जिसमें ओवैसी के भागीदारी मोर्चा में शामिल होने की घोषणा की गई हो। राजभर ने कहा भाजपा उनकी शर्ते मान ले,  जातीय जनगणना और सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट लागू कर दे तो वह एनडीए का हिस्सा बन जाएंगे।
 यूपी भाजपा उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने कहा कि उनकी कोशिश है कि ओमप्रकाश राजभर को एनडीए में लाया जाए क्योंकि राजनीति में कोई स्थाई रूप से मित्र या शत्रु नहीं होता। उन्होंने कहा ओमप्रकाश राजभर प्रधानमंत्री मोदी के दलित और पिछड़े वर्गों के लिए किए गए कार्यों के समर्थक रहे हैं। उन्होंने किसी वैचारिक मतभेद की वजह से नहीं, बल्कि टिकट की वजह से पिछली बार भाजपा छोड़ी थी। वह हमारे साथ दोबारा आ सकते हैं। 
ओपी राजभर की स्वतंत्र देव सिंह से मुलाकात पर कांग्रेस ने तंज कसा है। कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत ने सवाल किया कि क्या भाजपा ने भागीदारी संकल्प मोर्चा बनाने को कहा है? एक तरफ ओवैसी और दूसरी तरफ राजभर भाजपा नेता से मिल रहे हैं। इससे भाजपा की साजिश का पर्दाफाश हो जाता है। सपा नेता अनुराग भदौरिया ने इस मुलाकात पर कहा कि भाजपा विधानसभा में निश्चित हार के डर से गठबंधन के लिए यहां-वहां भटक रही है।
 

Related Posts