YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

 ‘अब्बाजान’ शब्द से अखिलेश को इतनी दिक्कत क्यों-भाजपा

 ‘अब्बाजान’ शब्द से अखिलेश को इतनी दिक्कत क्यों-भाजपा

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अखिलेश यादव के पिता मुलायम सिंह यादव को अब्बाजान कहने का मामला अब वार-पलटवार में तब्दील हो गया है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी से भाषा पर नियंत्रण रखने की बात कहने के बाद अब प्रदेश सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने पटलवार किया है। उन्होंने कहा है कि अखिलेश यादव को ‘अब्बाजान’ शब्द से क्या दिक्कत है यह समझ से परे हैं। अब्बाजान उर्दू का एक मीठा शब्द है। जैसे पिता को डैडी कहा जाता है वैसे ही अब्बा है। अखिलेश मुलायम सिंह को पिता तो कहते नहीं हैं। असल में उन्हें शब्द की समझ नहीं है।
काबीना मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि बिना सोचे-समझे कुछ भी बोलने वालों के मुंह से भाषा में संतुलन की बात हजम नहीं होती है। उन्होंने कहा है कि ड्राइंग रूम में बैठकर ट्वीट करने वालों को अब भाषा में भी दोष नजर आने लगा है। भाजपा की बढ़ती ताकत और जनाधार सपाइयों को रास नहीं आ रहा है। वो सहमे हुए हैं। इसलिये आदर सूचक और सम्मानजनक शब्दों की पहचान करना भी भूल गये हैं। 
विदित हो कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को सीएम योगी द्वारा अब्बाजान कहे जाने पर अखिलेश यादव ने उन पर सीधा हमला बोला था। जिसके बाद अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी पर निशाना साधते हुए कहा था कि हमारा आपका झगड़ा मुद्दों को लेकर हो सकता है, लेकिन मुख्यमंत्री अपनी भाषा पर संयम रखें अगर वो मेरे पिता जी को कुछ कहेंगे तो मैं भी उनके बारे में बहुत कुछ कह सकता हूं। मुख्यमंत्री मेरे पिता जी के बारे में ऐसी भाषा का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं? मुख्यमंत्री को अपनी भाषा पे संतुलन रखना चाहिये। मेरे पिता जी के बारे में कहेंगे तो अपने पिता के बारे में भी सुनने के लिये तैयार रहें।
 

Related Posts