YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

राजनीति का व्यापार करती है भाजपा-अखिलेश

राजनीति का व्यापार करती है भाजपा-अखिलेश


लखनऊ । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सत्तारूढ़ भाजपा पर राजनीति का व्यापार करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि गरीबों का कल्याण करना सरकार के एजेंडे में शामिल नहीं है। भाजपा सरकार की नीतियां बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने तक ही सिमट गयी हैं।
बुधवार को यहां बयान जारी कर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार का चरित्र जनविरोधी है और जनता की समस्याओं के समाधान में उसकी कोई रुचि नहीं है। राजनैतिक षडयंत्रों से संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने में ही भाजपा दिन-रात लगी रहती है। उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, किसान समस्या, महिला उत्पीड़न और अपराध से जनता बुरी तरह त्रस्त है। बावजूद इसके भाजपा का झूठा प्रचार अभियान जारी है। उन्होंने कहा कि जिनके राज में नौकरी के लिए युवाओं को हाथ जोड़ना पड़े, उनसे जनता अब हाथ जोड़ लेगी। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की केन्द्र और उत्तर प्रदेश की सरकार ने जनता का भरोसा तोड़ दिया है। किसानों की आय दोगुनी करने का झूठ फैलाने वाली भाजपा सरकार में मंहगाई और बेरोजगारी ने आमजन की कमर तोड़ दी। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश सरकार तो हर मोर्चे पर विफल है और जनता की गाढ़ी कमाई को विज्ञापनों के माध्यम से भाजपा अपनी छवि चमकाने में खर्च कर रही है।
 

Related Posts