YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

ना हारे थे, ना हारे हैं…हम हिन्दुस्तानी गाना रिलीज करेंगे बिग बी, स्वतंत्रतादिवस के मौके पर 

ना हारे थे, ना हारे हैं…हम हिन्दुस्तानी गाना रिलीज करेंगे बिग बी, स्वतंत्रतादिवस के मौके पर 

मुंबई ।सदी के महानायक अमिताभ बच्चन इनदिनों बॉलीवुड में सक्रिय सबसे दिग्गज अभिनेता हैं। वे फिल्म इंडस्ट्री में 50 साल पूरे कर चुके हैं। 78 साल की उम्र में भी बिग बी सक्रियता के मामले में युवा अभिनेताओं से पीछे नहीं हैं। वे सोशल मीडिया पर बहुत सक्रिय रहते हैं। अमिताभ बच्चन गायन भी करते हैं, इस स्वतंत्रता दिवस के दिन वे अपना एक खास गाना रिलीज करने जा रहे हैं। 
अमिताभ ने ट्वीट करके बताया है कि इंडिपेंडेंस डे के वीकेंड पर शुक्रवार 13 अगस्त को वे एक गाना रिलीज करने वाले है। इस गाने को उन्होंने सभी देशवासियों के लिए समर्पित किया है। बच्चन ने लिखा है कि, ना हारे थे, ना हारे हैं…हम हिन्दुस्तानी। हम सभी की तरफ से आप सभी को एक गाना समर्पित करने जा रहा हूं।
महानायक ने वीडियो पोस्ट किया है,इसमें वे कह रहे हैं, आज पूरा भारत ये कहना चाह रहा है। पोस्ट के साथ उन्होंने पोस्टर भी शेयर किया है,इसमें नेशनल फ्लैग तिरंगे के केसरिया और हरे रंग के बीच कई बॉलीवुड कलाकारों के फोटो दिखाई दे रहे हैं।इसमें अमिताभ के साथ-साथ लता मंगेशकर, अल्का याग्निक, कैलाश खेर, सोनू निगम, श्रुति हासन, सोनाक्षी सिन्हा और श्रद्धा कपूर दिखाई दे रहे हैं।उनके वीडियो को 5 घंटे में 15 हजार से अधिक का व्यूज मिल चुका है।
 

Related Posts