YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

 फिल्म आयशा के सेट पर शुरू हुई थी अनिल कपूर की बेटी रिया और करण की लव स्टोरी  

 फिल्म आयशा के सेट पर शुरू हुई थी अनिल कपूर की बेटी रिया और करण की लव स्टोरी  

मुंबई । अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर और करण बुलानी की लव स्टोरी फिल्म आयशा के सेट पर शुरू हुई थी। रिया ने फिल्म के 9 साल पूरे होने पर इस बात का खुलासा किया था। उन्होंने लिखा था 'मेरी पहली फिल्म और मेरा पहला प्यार। मैं 21 साल की थी जब ये शुरू हुआ। इसपर करण ने लिखा था हमारी लव स्टोरी मेरी फेवरेट है।  
उल्लेखनीय है कि करण और रिया लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। तीन साल पहले नवंबर 2018 में बहन सोनम कपूर की शादी में रिया ने करण के साथ अपने रिश्ते का खुलासा किया था। उस दिन से ही अनिल कपूर के परिवार में करण की हैसियत परिजन जैसी हो गई।
पिछले साल रिया ने करण के बर्थडे पर उन्हें स्पेशल बर्थडे विश किया था जिसमें उन्होंने लिखा तुम्हारे साथ 13 साल का यह सफर भी मेरे लिए काफी नहीं है। ऐसा लगता है जैसे हम अभी अभी मिले हैं और मैं तुम्हें बरसों से जानती हूं। 
अन‍िल कपूर की बेटी रिया कपूर के विवाह का आयोजन अनिल कपूर के जुहू वाले घर में किया गया है। शादी में पर‍िवार और बेहद करीबी दोस्तों को ही बुलाया गया है। इस विवाह की तैयार‍ियां शुक्रवार से ही शुरू हो गई थी, लेकिन इसकी किसी को कानो-कान खबर नहीं लगी। शुक्रवार देर रात अन‍िल कपूर के घर के बाहर खूब चहल-पहल रही। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि अन‍िल के घर डेकोरेटिव आईटम लाए जा रहे हैं। इस दौरान करण बूलानी को भी अन‍िल के घर के बाहर स्पॉट किया गया। वह मरून शर्ट और डेनिम्स में नजर आए। शादी से एक दिन पहले करण का यूं दुल्हन के घर आना, थोड़ा अजीब लगा, पर उनकी हैसियत कपूर परिवार के सदस्य जैसी है, इसलिए उन्हें वहां देखकर किसी को आश्चर्य नहीं हुआ।
 

Related Posts