YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

चंडीगढ़ में 9.80 लाख वैक्सीन का हुआ इस्तेमाल - 101.19 फीसद को लगी पहली डोज

चंडीगढ़ में 9.80 लाख वैक्सीन का हुआ इस्तेमाल - 101.19 फीसद को लगी पहली डोज

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ देश की पहली ऐसी सिटी बन गई है, जहां सभी लोगों ने कोरोना वैक्सीन की कम से कम एक डोज लगवा ली है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 18 साल से अधिक उम्र के 7,29,822 लोगों का टीकाकरण होना है। अब तक 7,38,511 यानी 101.19 फीसद लोग वैक्सीन की पहली डोज लगवा चुके हैं। वहीं, 33.88 फीसद यानी 2,47,299 लोग वैक्सीन की दूसरी डोज लगवा चुके हैं। पहली और दूसरी डोज मिलाकर कुल 9 लाख 80 हजार वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है। शहर में वैक्सीनेशन कैंपेन को बढ़ावा देने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से डोर टू डोर टीकाकरण की सुविधा भी दी जा रही है। बीते 24 घंटे में 7,880 लोगों ने टीकाकरण कराया। बीते एक हफ्ते में रोजाना औसत 9,573 लोगों का टीकाकरण किया गया। 18 से 44 साल की उम्र के 4,231 लोगों ने टीकाकरण कराया। शहर में अब तक वैक्सीन की कुल 9,85,810 डोज लग चुकी हैं। 26,850 हेल्थ केयर वर्कर वैक्सीन की पहली डोज और 20,996 दूसरी डोज लगवा चुके हैं। इसी तरह 48,331 फ्रंटलाइन वर्कर वैक्सीन की पहली डोज और 47,919 दूसरी डोज लगवा चुके हैं। 18 से 44 साल की उम्र के 3,97,791 वैक्सीन की पहली डोज और 19,259 दूसरी डोज लगवा चुके हैं। 45 से 60 साल की उम्र के 1,69,158 वैक्सीन की पहली डोज और 90,706 दूसरी डोज लगवा चुके हैं। 60 साल से अधिक उम्र के 96,381 पहली डोज और 68,419 डोज लगवा चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग ने 27,458 हेल्थ केयर वर्करों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा है। 26,850 यानी 97.79 फीसद हेल्थ केयर वर्कर टीकाकरण करा चुके हैं। 24,402 फ्रंटलाइन वर्कर के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। 48,331 यानी 198.06 फीसद फ्रंटलाइन वर्कर टीकाकरण करा चुके हैं।
 

Related Posts