YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

स्पोर्ट्स

विराट लॉर्ड्स पर टेस्ट जीतने वाले तीसरे भारतीय कप्तान बने लॉयड का रिकार्ड तोड़ा 

विराट लॉर्ड्स पर टेस्ट जीतने वाले तीसरे भारतीय कप्तान बने लॉयड का रिकार्ड तोड़ा 

लंदन । भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली लॉर्ड्स पर जीत दर्ज करने वाले तीसरे भारतीय कप्तान हैं। इससे पहले कपिल देव और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी यहां जीत दर्ज की थी। कपिल की कप्तानी में भारत ने साल 1986 में लॉर्ड्स के मैदान पर पहली बार जीत दर्ज की थी। इसके बाद धोनी ने 28 साल बाद साल 2014 में यहां एक टेस्ट मैच जीता था।
कोहली भारतीय टेस्ट क्रिकेट के इतिहास के चौथे सबसे सफल कप्तान भी हैं। इसी के साथ ही उन्होंने वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान क्लाइव लॉयड के रेकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है। लॉयड की कप्तानी में वेस्टडइंडीज ने 36 टेस्ट मैच जीते थे। वहीं कोहली की कप्तानी में भारत ने 37वीं टेस्ट जीत दर्ज की है। विराट से आगे अब केवल दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ हैं। स्मिथ के नाम 53 जीत, ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज रिकी पोंटिंग के नाम 48 जीत और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव वॉ के नाम 41 जीत का रिकार्ड है। 
 

Related Posts