
अपने आनी वाली फिल्म 83 की शूटिंग के लिए रणवीर सिंह इन दिनों टीम के सदस्यों के साथ लंदन में हैं। इस दौरान रणवीर रोज कुछ ना कुछ नया और खास करते दिखाई देते हैं। इसके बाद हाल ही में पूर्व क्रिकेट कप्तान कपिल देव ने उन्हें अपनी किताब वी द सिख्स नाम की कॉफी टेबल बुक तोहफे में दी है। रणवीर ने इससे पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से लंदन की कुछ तस्वीरें शेयर की थी, जिसमें उनके साथ दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, सर विलियम रिजल्ट्स, सुनील गावस्कर, शेन वॉर्न नजर आ रहे थे। कबीर के डायरेक्शन में बन रही यह फिल्म 1983 में क्रिकेट विश्व कप में भारत की जीत पर आधारित है। इस फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में पूर्व कप्तान कपिल देव का रोल निभाते नजर आएंगे। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा साकिब सलीम, आर बद्री, हार्डी संधू, चिराग पाटील, पंकज त्रिपाठी, अम्मी विर्क और साहिल खट्टर ही प्रमुख भूमिका में है।