YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल वेस्ट

मोदी सरकार ने 7 साल में किसानों को खाते में 1.50 लाख करोड़ रुपए डाले : पुरुषोत्तम रूपाला

मोदी सरकार ने 7 साल में किसानों को खाते में 1.50 लाख करोड़ रुपए डाले : पुरुषोत्तम रूपाला

मेहसाणा | केन्द्रीय पुरुषोत्तम रूपाला ने आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्ववाली सरकार ने पिछले 7 साल में देश के किसानों के खाते में रु. 1.50 लाख करोड़ जमा करवाए हैं| अब किसानों की भांति पशुपालकों को भी केसीसी देने की योजना है| प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गृह जिले मेहसाणा के ऊंझा स्थित उमियाधाम से जन आशीर्वाद यात्रा का प्रारंभ किया| इस मौके पर उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के मंत्रिमंडल में स्थान मिलने के बाद यह मेरी पहली यात्रा है और इस बात का विशेष आनंद है कि यात्रा का प्रारंभ उमियाधाम से हुआ है| इस मौके पर रूपाला ने कांग्रेस समेत विपक्ष पर कड़े प्रहार किए| उन्होंने कहा कि लोकसभा और राज्यसभा में मंत्रिमंडल के सदस्यों का प्रधानमंत्री परिचय कराते हैं| लेकिन यह पहली बार हुआ जब प्रधानमंत्री अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों का परिचय करा रहे थे, तब विपक्ष ने इसका विरोध किया| संसद में भले ही कांग्रेस ने विरोध कर लिया, लेकिन यहां विरोध कर सकेगी| आज मैं लोगों की बीच आया हूं| विपक्ष को यह नहीं दिखता कि दर्जी समाज की एक महिला को केन्द्रीय मंत्री बनाया गया है| देश के करोड़ों लोगों से जुड़ा ओबीसी आरक्षण हो, मेडिकल स्टूडन्ट को आरक्षण हो, हर मुद्दे पर विपक्ष ने अपनी छाती पीटी है| केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए पीएम मोदी ने पडौसी देशों के साथ आंख में आंख बात की है| कांग्रेस के नेतृत्ववाली यूपीए सरकार के 10 वर्ष के दौरान कृषि बजट रु. 1.37 लाख करोड़ था| जबकि पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने केवल 7 साल में देश के किसानों के बैंक खातों में रु. 1.50 लाख करोड़ जमा करवाए हैं| कृषि बजट तो अलग है| उन्होंने कहा कि अब किसानों की तरह पशुपालकों को भी केसीसी देने की योजना है| पशुपालकों के अलावा मछुआरों को भी केसीसी देने का फैसला किया गया है| वैक्सीन के मुद्दे पर विपक्ष के आरोपों को जवाब देते हुए पुरुषोत्तम रूपाला ने कहा कि देश में अब तक 55 करोड़ लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है| स्थिति यह है कि अब वैक्सीन के लिए लोगों की ढूंढा जा रहा है| कोरोना की विषम परिस्थितियों के बीच भारत ने दुनिया के 120 देशों को दवाईयां उपलब्ध कराई हैं|
 

Related Posts