YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

पीएम मोदी चाहते थे कि मंत्रिमंडल का परिचय लोकसभा में हो, कांग्रेस ने ऐसा नहीं होने दिया 

पीएम मोदी चाहते थे कि मंत्रिमंडल का परिचय लोकसभा में हो, कांग्रेस ने ऐसा नहीं होने दिया 

सोलन । जन आशीर्वाद यात्रा का स्वागत स्वास्थ्य मंत्री डॉ.राजीव सेहजल द्वारा किया गया।इस मौके पर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, मंत्री सुखराम चौधरी, राजीव बिंदल, पुरषोत्तम गुलेरिया, के एल ठाकुर, रश्मि धर सूद, डेजी ठाकुर,जिला अध्यक्ष आशुतोष वैद्या व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित है। केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने जनता का धन्यवाद किया कि वह उन्हें इस बारिश के मौसम में भी आशीर्वाद देने पहुंची। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद की इतने छोटे से राज्य से इतनी छोटी आयु में मुझे आपने मंत्रिमंडल में मौका दिया है। 
उन्होंने कहा कि मोदी जी चाहते थे, कि मंत्रिमंडल का परिचय लोकसभा में हो पर कांग्रेस ने ऐसा नहीं होने दिया, हमारे मंत्रिमंडल में हर वर्ग का ख्याल रखा गया है। केंद्र का मंत्रिमंडल आज तक का सबसे युवा मंत्रिमंडल है।उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर जनता की सेवा करने आए है और उसमें हम कभी कोई कसर नहीं छोड़ने वाले हैं।उन्होंने कहा कि आज हर घर को नल योजना के तहत अगले 3 साल में सबको घर मे जल प्राप्त होगा। यह देश के लिए बड़ी उपलब्धि है। 
उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रो, प्रेम कुमार धूमल सरकार की शबरी योजना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उज्वला योजना और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सरकार की ग्रहणी सुविधा योजना के अंतर्गत हर घर को चूल्हा दिया है।उन्होंने कहा कि मोदी सरकार पूरे भारत के सम्पूर्ण विकास के लिए तत पर है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का हिमाचल आगमन पर स्वागत किया।  उन्होंने कहा कि जन आशीर्वाद यात्रा का आज से हिमाचल में सुभारम्भ हो गया है, हिमाचल की जनता में इस यात्रा और अनुराग ठाकुर के आगमन में जनता में भारी जोश है। 
 

Related Posts