YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

अमोनिया रिमूवल प्लांट से भूमिगत जलाशय तक सीधे साफ पानी आता है: मंत्री सत्येंद्र जैन

अमोनिया रिमूवल प्लांट से भूमिगत जलाशय तक सीधे साफ पानी आता है: मंत्री सत्येंद्र जैन

नई दिल्ली । दिल्ली जल बोर्ड अध्यक्ष और मंत्री सत्येंद्र जैन ने पूर्वी दिल्ली के विकास मार्ग पर स्थित वी-11 रैनी वेल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार दिल्ली में अमोनिया हटाने वाले ज्यादा संयंत्र लगाएगी। एक एमजीडी के प्लांट से 7 हजार परिवारों को साफ पानी मिलेगा। अमोनिया रिमूवल प्लांट से भूमिगत जलाशय तक सीधे साफ पानी आता है। उन्होंने कहा कि 24 घंटे जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जल बोर्ड कड़ी मेहनत कर रहा है। केजरीवाल सरकार अगले साल गर्मियों तक 24 घंटे पानी आपूर्ति के सपने को साकार बनाएगी। 
दिल्ली जल बोर्ड के अध्यक्ष और जल मंत्री सत्येंद्र जैन गुरुवार को पूर्वी दिल्ली के विकास मार्ग पर स्थित वी-11 रैने वेल का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां एक एमजीडी अमोनिया रिमूवल प्लांट का जायजा लिया। मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि पूर्वी दिल्ली में वी-11 रैनी वेल का दौरा किया। यहां एक एमजीडी के विकेंद्रित अमोनिया रिमूवल प्लांट का निरीक्षण किया। यह 7 हजार परिवारों को पानी उपलब्ध कराने के लिए पर्याप्त है। क्योंकि भूमिगत जलाशय को इससे सीधे साफ पानी क्ष मिलता है। उन्होंने कहा कि पानी की उपलब्धता बढ़ाने के लिए राजधानी में और भी ऐसे प्लांट लगाए जायेंगे। 
सत्येंद्र जैन ने हाल ही में बताया था कि दिल्ली सरकार 24 घंटे जलापूर्ति के अपने सपने को साकार करने हेतु कड़ा परिश्रम कर रही है। सत्येंद्र जैन ने कहा कि जल बोर्ड जल्द से जल्द बुनियादी ढांचा तैयार करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है, ताकि अगली गर्मियों तक 24 घंटे सातों दिन जल आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। दिल्ली के जल मंत्री सत्येंद्र जैन लगातार दिल्ली जल बोर्ड एवं अन्य संबंधित विभागों के साथ बैठक कर रहे हैं। इस सप्ताह के शुरुआत में सत्येंद्र जैन ने बताया था कि 24 घंटे पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए राजधानी क्षेत्र में रैनी कुएं बनाए जा रहे हैं। लोगों को बेहतर गुणवत्ता वाला पानी उपलब्ध करने के लिए ट्यूबवेल के साथ आरओ सिस्टम भी लगाए जायेंगे।
 

Related Posts