YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का 89 साल की उम्र में निधन

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का 89 साल की उम्र में निधन

नई दिल्ली । उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा  के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह ने शनिवार  रात लखनऊ के एसजीपीजीआई अस्पताल में अंतिम सांस ली। पिछले डेढ़ महीने से बीमार चल रहे कल्याण सिंह की स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई थी। शनिवार को वे ये दुनिया छोड़ हमेशा के लिए चले गए।
शुक्रवार को ही सीएम योगी आदित्यनाथ, कल्याण सिंह की तबीयत का जायजा लेने एसजीपीजीआई गए थे। तब वहां पर मौजूद डॉक्टरों की टीम ने बताया था कि राजस्थान के पूर्व राज्यपाल की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई थी और मेडिकल एक्सपर्ट, उनके स्वास्थ्य की निगरानी लगातार रख रहे थे।  लेकिन उनकी सेहत में कोई सुधार नहीं हो रहा था। उन्हें वेंटिलेटर पर भी रखा गया था।
विगत 4 जुलाई को कल्याण सिंह को एसजीपीजीआई लखनऊ में भर्ती किया गया था। जिसके बाद से लगातार भाजपा के नेताओं द्वारा पीजीआई जाकर उनके स्वास्थ्य का हाल-चाल लिया जाने लगा। पिछले महीने एक वक्त ऐसा भी आया था तब कल्याण सिंह की सेहत में तेजी से सुधार हो रहा था। वे लोगों से बात भी कर पा रहे थे। लेकिन  दोबारा उनकी तबीयत बिगड़ी और सांस लेने में तकलीफ होने लगी। उस तकलीफ से कल्याण सिंह अंत तक उबर नहीं पाए और उन्होंने 89 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। राम मंदिर आंदोलन में अपनी सीएम कुर्सी तक कुर्बान करने वाले कल्याण सिंह भारतीय राजनीति का वे महत्वपूर्ण अंग रहे।
 

Related Posts