YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

 कल्याण सिंह जमीन से जुड़े बड़े राजनेता, कुशल प्रशासक व महान व्यक्तित्व के स्वामी थे­ : पीएम मोदी

 कल्याण सिंह जमीन से जुड़े बड़े राजनेता, कुशल प्रशासक व महान व्यक्तित्व के स्वामी थे­ : पीएम मोदी

-कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन कर बोले प्रधानमंत्री- उनके सपनों को हम पूरा करने की कोशिश करेंगे -शनिवार देर शाम लखनऊ में संजय गांधी स्नातकोत्तर आर्युविज्ञान संस्थान में हुआ कल्याण सिंह का निधन
लखनऊ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को लखनऊ पहुंचकर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए और उनको श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि पूर्व सीएम ने हमेश देश हित में काम किया और उन्होंने अपने नाम को सार्थक किया। पीएम मोदी ने कल्याण सिंह जी जमीन से जुड़े बड़े राजनेता और कुशल प्रशासक होने के साथ-साथ एक महान व्यक्तित्व के स्वामी थे। उत्तर प्रदेश के विकास में उनका योगदान अमिट है। शोक की इस घड़ी में उनके परिजनों और समर्थकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। प्रधानमंत्री ने कहा कि कल्याण जी के जो भी सपने थे उसे हम पूरा करने की कोशिश करेंगे। इस दौरान उनके साथ भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद थे। 89 वर्षीय पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का शनिवार देर शाम लखनऊ में संजय गांधी स्नातकोत्तर आर्युविज्ञान संस्थान में निधन हो गया। कल्याण सिंह के निधन की सूचना पर अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके अंतिम दर्शन करने के बाद अस्पताल के बाहर आकर कहा कल्याण सिंह अब हमारे बीच नहीं रहे। वह पिछले करीब दो महीने से बीमार थे। उन्होंने शनिवार रात 9.15 बजे एसजीपीजीआई के आईसीयू में अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को नरौरा में गंगा तट पर किया जाएगा।

यूपी में तीन दिन का राजकीय शोक, 23 अगस्त को रहेगा सार्वजनिक अवकाश: 
  23 अगस्त को प्रदेश के अंदर सार्वजनिक अवकाश घोषित रहेगा ताकि हर व्यक्ति उनको श्रद्धाजंलि दे सकें। राज्य सरकार ने राजस्थान एवं हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। इस दौरान सभी सरकारी इमारतों और प्रतिष्ठानों में राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे और कोई राजकीय आयोजन नहीं होगा। भाजपा के कद्दावर नेता को पिछली 3 जुलाई को तबीयत बिगड़ने पर हल्की बेहोशी की हालत में लखनऊ के राममनोहर लोहिया संस्थान में भर्ती कराया गया था जबकि 4 जुलाई को उन्हें एसजीपीजीआई शिफ्ट किया गया था। इस दौरान कई बार सिंह की सेहत में उतार चढ़ाव आया मगर शुक्रवार को उनकी तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई थी और डॉक्टरों के अथक प्रयास के बाद उन्हे बचाया नहीं जा सका। सिंह के अस्पताल में भर्ती होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके स्वास्थ्य की पल पल की जानकारी लेते रहे और इस दौरान वह कई बार अस्पताल भी गए और डाक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। शुक्रवार को उनकी तबीयत खराब होने की सूचना पर योगी गोरखपुर से लौटकर सीधे एसजीपीजीआई पहुंचे थे।
इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मॉल एवेन्यू स्थित कल्याण सिंह के सरकारी आवास पर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि। साथ ही प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा का जायजा भी लिया। उन्होंने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को दिशा नर्देश भी दिए। बसपा सुप्रीमो मायावती सोमवार की सुबह कल्याण सिंह के आवास पहुंचकर दिवंगत नेता श्रद्धांजलि दी। मायावती ने इस दौरान मीडिया से बात करते हुए कल्याण सिंह को एक बड़ा नेता बताया। साथ ही कहा कि वे पिछड़ों के हिमायती रहे। ईश्वर उनके परिवार और अनुयायियों को इस दुख की घड़ी को सहने की क्षमता दे।

अतरौली में नरौरा गंगा घाट पर राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार:  
मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश में तीन दिन के राजकीय शोक और 23 अगस्त को उनके अंतिम संस्कार के दिन प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश की भी घोषणा की। कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर रविवार सुबह तक उनके आवास और फिर विधानभवन के साथ पार्टी कार्यालय में रखा जायेगा। जिसके बाद शाम को उनका पार्थिक शरीर अलीगढ़ ले जाकर स्टेडियम में रखा जायेगा। फिर सोमवार को उनके पार्थिव शरीर को उनकी जन्म और कर्मभूमि अतरौली ले जाने के बाद नरौरा गंगा घाट पर उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जायेगा।
 

Related Posts