YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

सच्चे देशभक्त हैं क्रिकेटर धोनी : गिरिराज

सच्चे देशभक्त हैं क्रिकेटर धोनी : गिरिराज

 केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की जमकर प्रशंसा करते हुए उन्हें सच्चा देशभक्त बताया। दरअसल, इस बीच धोनी के विकेटकीपिंग दस्ताने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। उनके दस्ताने पर एक ‘लोगो' है, जो भारतीय सेना के एक प्रतीक चिह्न जैसा है। भाजपा नेता ने कहा धोनी सिर्फ एक क्रिकेटर ही नहीं हैं। वह एक सच्चे राष्ट्रभक्त भी हैं। वह अन्य हस्तियों की तरह नहीं हैं, जिनका देश के प्रति प्रेम नहीं है। वह एक देशभक्त हैं और अपने देश के गौरव के लिए प्रतिबद्ध हैं। गौरतलब है कि भारत के दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरुआती मैच के दौरान धोनी के दस्तानों पर कृपाण वाला चिह्न बना हुआ था, जो कि सेना का बलिदान का प्रतीक चिह्न है। आईसीसी ने कड़ा रवैया अपनाते हुए महेंद्र सिंह धोनी को विश्व कप के दौरान कृपाण चिह्न वाले विकेटकीपिंग दस्ताने पहनने की अनुमति देने से इनकार कर दिया, जबकि बीसीसीआई ने दावा किया था कि यह सेना का प्रतीक चिह्न नहीं है। धोनी प्रादेशिक सेना की पैराशूट रेजिमेंट के मानद लेफ्टिनेंट कर्नल हैं और यह कृपाण का यह चिह्न उसके प्रतीक चिह्न का हिस्सा है। 

Related Posts