YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

(रंग संसार) 'तड़प' अब 3 दिसंबर को आएगी

(रंग संसार) 'तड़प' अब 3 दिसंबर को आएगी


सुनील शेट्‌टी के बेटे अहान शेट्‌टी और तारा सुतारिया स्टारर फिल्म 'तड़प: एन इनक्रेडिबल लव स्टोरी' की नई रिलीज डेट की अनाउंसमेंट कर दी गई है। इस बात की जानकारी इस फिल्म के निर्देशक मिलन लुथरिया ने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस को दी है। उन्होंने लिखा, "एक अद्भुत प्रेम कहानी का इंतजार कर रहा हूं। 'तड़प' बड़े पर्दे पर 3 दिसंबर 2021 को आएगी।" कुछ दिन पहले ही फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया गया था, उसमें रिलीज डेट 24 सितंबर बताई गई थी। लेकिन मौजूदा हालात के मद्देनजर फिल्म की रिलीज को टाल दिया गया है, क्योंकि सिनेमाघरों को लेकर अब भी अनिश्चतता बरकरार है। बता दें कि 'तड़प' से अहान शेट्‌टी का बॉलीवुड में डेब्यू होगा। 'तड़प' 2018 में रिलीज हुई तेलुगु फिल्म 'RX 100' का हिंदी रीमेक है। 'तड़प' को साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म में अहान-तारा के अलावा सौरभ शुक्ला, कुमुद मिश्रा और सुमित गुलाटी भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी रजत अरोड़ा ने लिखी है, जिसमें म्यूजिक प्रीतम का है।

Related Posts