YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

 हिमाचल में 3 जिलों में तीन दिन से लगातार बारिश, काजा में भूस्खलन से एक मरा   - प्रदेश के कई जिलों में 27 और 28 अगस्त को भारी बारिश का येलो अलर्ट किया जारी

 हिमाचल में 3 जिलों में तीन दिन से लगातार बारिश, काजा में भूस्खलन से एक मरा   - प्रदेश के कई जिलों में 27 और 28 अगस्त को भारी बारिश का येलो अलर्ट किया जारी


शिमला। हिमाचल प्रदेश में बीते तीन दिन से लगातार कई जिलों में भारी बारिश हो रही है, जिससे जनजीवन भी  प्रभावित हुआ है। गुरुवार सुबह की शुरुआत भी बारिश से हुई है। मंडी, कांगड़ा और शिमला जिलों में तीन दिन से सबसे ज्यादा बारिश हो रही हैं। बारिश के चलते प्रदेश में छोटी-बड़ी 84 सड़कें बंद हैं। लाहौल स्पीति के काजा रिजन में भूस्खलन से एक शख्स की मौत हुई है, जबकि दूसरा घायल है। लगातार बारिश से कई इलाकों में ठँडक महसूस की जा रही है। लाहौल स्पीति के काजा के कौरिक में आईटीबीपी कार्य के दौरान में भूस्खलन से गांव के दो मजदूर मलबे में दब गए। इनमें से एक मजदूर की मौत हो गई। घायल मजदूर को नजदीकी अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। मृतक की पहचान हरि कुमार के रूप में हुई है। राजकुमार घायल है। दोनों के एड्रेस के बारे में अभी पता नहीं चल पाया है।
 उधर बिलासपुर में दो और मंडी-सिरमौर में एक-एक कच्चा मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। शिमला में एक पक्के मकान को भी नुकसान हुआ है। मंडी के सरकाघाट इलाके में खरोट के पास हुए लैंडस्लाइड के चलते 24 घँटे बाद भी यह मार्ग बंद है। पीडब्ल्यूडी की मशीनरी चट्टाने तोड़ने में लगी हुई है। गुरुवार को यह मार्ग बहाल हो सकता है। वहीं, बुधवार को कुछ घंटों के लिए चंडीगढ़ मनाली हाईवे लैंडस्लाइड के चलते पंडोह में सात मील के पास बंद रहा था। जिला बिलासपुर के श्री नैना देवी बस अड्डा के समीप बड़े मोड पर जमीन लगभग धसने से मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। सड़क के नीचे होटल और रिहायशी मकानों को भी खतरा बना हुआ है। क्योंकि ज्यों ज्यों बरसात होती जा रही है, यह सड़क धंसती जा रही है। जिला बिलासपुर में बरसात से लोक निर्माण विभाग का अब तक लगभग 3 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। हिमाचल के मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा में 27 और 28 अगस्त को भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 31 अगस्त तक प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने भूस्खलन की चेतावनी जारी की है। साथ ही लोगों से नदी और नालों के समीप नहीं जाने की अपील भी की है। बुधवार को सुंदरनगर में 11, शिमला 3, सोलन 3.2, मंडी 2 और चंबा में 1 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। रात को मंडी में सबसे अधिक 73, गुलेर 66, कांगड़ा 50, नगरोटा सूरियां 47, सुंदरनगर 44, गोहर 42, बंगाणा 32, जंजैहली 25, करसोग 20, सुजानपुर टीहरा 18, नारकंडा 16, मशोबरा-बैजनाथ 14, हमीरपुर-बिलासपुर 12, डलहौजी-धर्मशाला 10 और शिमला में 3.7 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। इसके अलावा, बुधवार को ऊना में अधिकतम तापमान 38।0, कांगड़ा 34।9, बिलासपुर 34।0, सुंदरनगर 33.9, हमीरपुर 33.4, मंडी-चंबा में 33.3, सोलन 30.6, भुंतर 29.8, धर्मशाला 27.4, मनाली 25.5, शिमला 24.5, डलहौजी 20.6, कल्पा 20.4 और केलांग में 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

Related Posts