YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

स्पोर्ट्स

भारत के खिलाफ आठ टेस्ट शतक लगाने वाले पांचवें बल्लेबाज हैं रुट 

भारत के खिलाफ आठ टेस्ट शतक लगाने वाले पांचवें बल्लेबाज हैं रुट 


लंदन । इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान जो रुट को लगता है भारत के खिलाफ बल्लेबाजी करना पसंद है। रुट ने भारत के खिलाफ इस सीरीज में तीसरा और अब तक का अपना आठवां शतक लगाया है। इसी के साथ ही उन्होंने भारत के खिलाफ सबसे अधिक टेस्ट शतक लगाने के विश्व रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है। आंकड़ों पर नजर डालें तो विश्व में केवल 5 बल्लेबाज ऐसे हैं, जिन्होंने भारत के खिलाफ 8 टेस्ट शतक लगाए हैं। रूट ऐसा करने वाले दुनिया के पांचवें क्रिकेटर हैं। उनसे पहले गैरी सोबर्स, विवियन रिचर्ड्स, रिकी पोंटिंग और स्टीवन स्मिथ ने भारत के खिलाफ 8-8 टेस्ट शतक लगाये हैं। स्मिथ ने यह कारनामा सबसे कम पारियों में किया है। पोंटिंग को ऐसा करने में सबसे ज्यादा पारियां लगी हैं। वहीं रूट और विवियन रिचर्ड्स ने भारत के खिलाफ 8 शतक लगाने के लिए एक बराबर पारियां खेली हैं। 
रूट भारत के खिलाफ इस साल सातवां टेस्ट मैच खेल रहे हैं। उन्होंने इन सात टेस्ट मैच में 4 शतक लगाये हैं। भारत के खिलाफ पिछले 20 दिन में उन्होंने 64, 109, 180 33, 121 रन की पारियां खेली हैं। इससे अंदाज लगाया जा सकता है कि उन्हें भारतीय गेंदबाज कितने रास आते हैं। 
रूट भारत के खिलाफ सबसे अधिक रन बनाने के मामले में चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ 23 टेस्ट मैचों में 62.05 की औसत से 2294 रन बनाए हैं। रिकी पोंटिंग 2555 रन बनाकर इस मामले में पहले नंबर पर हैं। एलिस्टेयर कुक (2431) दूसरे और क्लाइव लॉयड (2344) तीसरे नंबर पर हैं। 

Related Posts