YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

दिल्ली कांग्रेस ने विस्तृत चर्चा करके दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 के लिए रोडमेप तैयार किया

दिल्ली कांग्रेस ने विस्तृत चर्चा करके दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 के लिए रोडमेप तैयार किया

नई दिल्ली । दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार के नेतृत्व आगामी दिल्ली नगर निगम 2022 की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा करने लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा सभी जिलां पर नियुक्त ऑबजर्वरों के साथ सभी जिला अध्यक्षों की बैठक हुई। बैठक में अ0भा0क0कमेटी के सचिव दिल्ली प्रभारी इमरान मसूद के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष जय किशन, अली मेंहदी,  अभिषेक दत्त, मुदित अग्रवाल और शिवानी चौपड़ा कोषाध्यक्ष संदीप गोस्वामी के साथ अग्रिम संगठनों के अध्यक्ष भी मौजूद थे। बैठक में औपाचरिक तौर जिला ऑब्जर्वर और अध्यक्षों का परिचय भी हुआ तथा प्रदेश अध्यक्ष ने इमरान मसूद का स्वागत भी किया। बैठक में विशेष तौर पर संगठन मजबूत करने से संबधित विषय पर चर्चा भी की गई। जिला आब्जर्वर की सूची संलग्न है। बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि दिल्ली में विषम राजनीतिक परिस्थितियों से दिल्ली का कांग्रेस कार्यकर्ता ही आहत नही है, बल्कि कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी और राहुल गांधी जी भी दिल्ली में कांग्रेस पार्टी की स्थिति को उबारने के लिए गंभीर है, जिसके लिए केन्द्रीय नेतृत्व ने  अन्य प्रदेशों के विधायकों एवं वरिष्ठ नेताओं को जिला कांग्रेस कमेटी का ऑब्जर्वर नियुक्त किया, जिनके अनुभव का फायदा उठाकर हमें दिल्ली में कड़ी मेहनत करके निगम चुनाव 2022 में दिल्ली में निगम की सत्ता में वापस आना है। अ0भा0कक0कमेटी के सचिव प्रभारी इमरान मसूद ने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस का कार्यकर्ता मजबूत है इसलिए कांग्रेस को सत्ता में वापस आना मुश्किल नही है, केवल निष्ठा और समन्वय स्थापित करने जरुरत है। उन्होंने कहा कि ब्लाक स्तर को मजबूत करके प्रत्येक बूथ पर 20-20 कार्यकर्ता को सक्रिय करना है। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस कार्यकर्ता एक बार खड़ा हो गया तो कांग्रेस पार्टी स्वयं ही खड़ी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि आगामी निगम चुनावों में हमारा सीधा मुकाबला भाजपा से है क्योंकि अभी पीछे के चुनावों में हमारा वोट प्रतिशत बढ़ा है और भाजपा चुनाव हारी है। उन्होंने कहा कि हमें अपने वास्तविक वोट को अपने पास लाना है जो आम आदमी पार्टी के पास खिसक गया है, इसके लिए हमें ईमानदारी के साथ कड़ी मेहनत से काम करना होगा। चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए ब्लाक और बूथ लेवल तक कार्यकर्ताओं को जोड़ने की रणनीति तैयार की गई और प्रत्येक कार्यकर्ता का विश्वास में लेकर घर बैठे कार्यकर्ता को घर से बाहर निकालकर पार्टी गतिविधियों में सक्रिय करना होगा। उन्होंने कहा कि हमें राजनीतिक दृष्टि से सजग होकर तथा वर्तमान परिस्थितियों पर गंभीरता पूर्वक काम करना होगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली नगर निगम चुनावों में मजबूती से चुनाव लड़ेंगे तो परिणाम हमारे पक्ष में होंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व जिला ऑब्जर्वर के बाद संगठन प्रत्येक विधानसभा पर भी आब्जर्वर नियुक्त करेंगा। चौ0 अनिल कुमार ने दिल्ली में अरविन्द केजरीवाल संघ की योजना के तहत के मुख्यमंत्री बनाया गया है।  केजरीवाल हर मोर्चे पर विफल रहे और कोविड महामारी में दिल्ली की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से ठप रही जिसके कारण दिल्ली विश्व में कोविड मामलों और कोविड मृत्यु दर में पहले नम्बर पर रही। जबकि कांग्रेस कार्यकर्ता ने घर से बाहर निकल कर लोगों की हर संभव मदद की कोविड काल में जरुरतमंदों को दो वक्त का खाना सुनिश्चित किया।
 

Related Posts