
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर और मलाइका अरोड़ा पिछले दिनों एक पार्टी के दौरान मस्ती करती हुई नजर आईं थीं। यह पार्टी दरअसल सोनम की ही बर्थडे पार्टी थी, जो कि रविवार को रखी गई थी। इस जन्मदिन पार्टी में सोनम के करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य पहुंचे। बहरहाल इस पार्टी की शान रहीं मलाइका। ऐसा इसलिए रहा क्योंकि सबसे ज्यादा चर्चा तो मलाइका और अर्जुन कपूर की ही होती रही। इस पार्टी में भी दोनों साथ-साथ पहुंचे थे। इस पार्टी की अनेक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल अब हो रही हैं। इन तस्वीरों को देखते हुए कहा जा सकता है कि सोनम कपूर और मलाइका के बीच स्पेशल केमिस्ट्री है। यहां पार्टी के दौरान जहां आनंद आहूजा कूल अंदाज में नजर आए तो वहीं मलाइका मस्ती के मूड में। वैसे सोनम और आनंद दोनों ने सफेद रंग के साथ खुद को ट्यूनिंग किया हुआ था। इस पार्टी में करिश्मा कपूर, खुशी कपूर, अन्नया पांडे, जाह्नवी कपूर की स्पेशल बॉडिंग भी देखने को मिली। इसी दौरान ली गई अनिल कपूर और सोनम की ग्रुप सेल्फी सोशल मीडिया पर अब धूम मचा रही है। बहरहाल चर्चा तो मलाइका और सोनम की मस्ती वाली फोटोज की ज्यादा हो रही है।