YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

 किसान आंदोलन के पीछे सपा, बसपा व कांग्रेस-केशव मौर्य

 किसान आंदोलन के पीछे सपा, बसपा व कांग्रेस-केशव मौर्य

कानपुर । प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि सपा-बसपा और कांग्रेस यूपी में 2022 में सत्ता पाने के लिए मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं पर उनके सपनों को जनता अभी से पानी फेरने के लिए कमर कस चुकी है। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर में किसान आंदोलन के पीछे सपा-बसपा और कांग्रेस के नेता हैं। वही किसानों को भड़का रहे हैं जबकि मोदी-योगी की अगुवाई वाली सरकारें किसानों और देशहित में काम कर रही हैं। प्रदेश में सुशासन और विकास की गंगा बह रही है, लेकिन विरोधी दल नकरात्मक और जातिवादी राजनीति कर रहे हैं।
उपमुख्यमंत्री रविवार को कानपुर में दुर्गा पार्क पनकी में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 500 करोड़ की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 188 करोड़ की सड़कों, नवीनीकरण और पुलों की सौगात दी है। गंगा बैराज, शुक्लागंज-पुरवा-मोहनलाल गंज रविवार से स्टेट हाईवे घोषित कर दिया गया है। पूरा रास्ता 175 करोड़ से फोरलेन किया जाएगा, इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। भाजपा 2022 में अपने दम से सबका साथ-सबका विश्वास के साथ बहुमत से सरकार बनाएगी क्योंकि भाजपा विकास की राजनीति करने पर विश्वास रखती है। औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने भी कहा कि सुशासन के चलते ही अब उद्यमी लगातार यूपी में निवेश कर रहे हैं। उपमुख्यमंत्री मौर्य ने बाद में भाजपा द्वारा प्रदेशभर में आहूत प्रबुद्ध सम्मेलन को भी सम्बोधित किया।
 

Related Posts