YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

 देश में लम्बे समय तक संकीर्ण एजेंडे में चली सरकारें-योगी

 देश में लम्बे समय तक संकीर्ण एजेंडे में चली सरकारें-योगी

वाराणसी । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि देश में 1947 से सरकारें चली आ रही हैं। इतने लम्बे समय बाद भी सरकार का विकास का विजन तय नहीं हो पाता था, अपने एक संकीर्ण एजेंडे के साथ सरकारें आती-जाती थीं। एक नेतृत्व वो था जिसने आजादी के तत्काल बाद सोमनाथ मंदिर के कार्य के शुभारंभ का विरोध किया था और एक नेतृत्व आज है जो अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण कार्य के लिए प्रत्यक्ष रूप से उपस्थित होकर पांच सदी के इंतजार को दूर कर गौरव की अनुभूति कर रहा है।
मुख्यमंत्री योगी रविवार को यहां भाजपा द्वारा आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पहले दंगों के बिना कोई त्योहार नहीं होता था, चार सालों में प्रदेश में व्यापक परिवर्तन दिखाई पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को लेकर जो गलत धारणाएं थीं वे चार सालों में सही हुई हैं। प्रति व्यक्ति आय प्रदेश में बढ़ी है। हमने अलग-अलग क्षेत्रों में प्रयास किया। तीन-चार वर्ष में चैथे नम्बर की रैंकिंग को दूसरे स्थान पर ला खड़ा किया। प्रथम कोरोना काल में हमने अपनी बसों से कोटा से सभी छात्रों को घर पहुंचाया। प्रयागराज से छात्रों को घर पहुंचाया। प्रदेश के 40 लाख लोगों को घर तो पहुंचाया ही, अन्य राज्यों के लोगों को भी उनके घरों तक पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारें संकीर्ण एजेंडे के साथ आती थीं, इसे काशी ने महसूस किया होगा। काशी एक नया उदाहरण जन्म से अंतिम यात्रा तक बनी है। यही विकास पूरे प्रदेश के विकास का आधार था। काशी में प्रवासी भारतीय दिवस पीएम के निर्देशन में मनाया गया था। प्रवासियों की इच्छा भारत में आने की होती थी लेकिन नहीं आ पाए। यह सौभाग्य पीएम ने दिया। हमने प्रवासी नगर बनाया, टेंट सिटी बनाया था। यह सबसे शानदार प्रवासी सम्मेलन था। पूर्व में राज्य की राजधानियों में होता था। काशी में जो हुआ वह प्रयाग राज कुम्भ में भी हुआ। शासन की योजनाओं से उसकी नीयत का पता चल जाता है। कुम्भ व प्रवासी सम्मेलन ने शासन की नीयत साफ कर दी। उतर प्रदेश ने चार वर्ष में पीएम के विजन को सार्थक किया। इसको बनाने में सभी का योगदान रहा। प्रदेश के बारे में अच्छी धारणा बनाई।
 

Related Posts