YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

पांच आईएएस अफसरों का हुआ ट्रांसफर केंद्र जाएंगे कानपुर के डीएम आलोक तिवारी

पांच आईएएस अफसरों का हुआ ट्रांसफर केंद्र जाएंगे कानपुर के डीएम आलोक तिवारी

नई दिल्ली । राज्य सरकार के निर्देश पर  पांच आईएएस अफसरों के तबादले किए गए। कानपुर नगर के डीएम आलोक तिवारी को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का निजी सचिव बनाए जाने के लिए उन्हें जल्द कार्यमुक्त किया जाएगा। रक्षा मंत्रालय ने इस संबंध में राज्य सरकार से आग्रह किया है। विशेष सचिव वन ब्रह्मदेव राम तिवारी और अपर आयुक्त गन्ना प्रमोद कुमार उपाध्याय को अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है। कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा में तैनात विशेष सचिव सुरेंद्र राम को अपर आयुक्त सहारनपुर व श्रम आयुक्त मोहम्मद मुस्तफा को प्रमुख सचिव सार्वजनिक उद्यम और महानिदेशक सार्वजनिक उद्यम बनाया गया है। अपर मुख्य सचिव औद्योगिक विकास विभाग आलोक कुमार से यह दोनों चार्ज ले लिया गया है। मंडलायुक्त कानपुर राजशेखर को श्रमायुक्त और एमडी वित्त विकास निगम का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। एमडी वित्त विकास निगम का अतिरिक्त प्रभार मयूर माहेश्वरी से वापस ले लिया गया है। प्रमुख सचिव नमामि गंगे अनुराग श्रीवास्तव को जल निगम ग्रामीण प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसी तरह अखंड प्रताप सिंह विशेष सचिव नमामि गंगे को जल निगम ग्रामीण का संयुक्त प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। सचिव औद्योगिक विकास विभाग विकास गोठलवाल स्ट्डी लीव पर जा रहे हैं। सचिव आवास अमृता सोनी ने भी स्ट्डी लीव पर जाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है।
 

Related Posts