
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा कुछ खास करें या नहीं करें वो सुर्खियों में बनी रहती हैं। इसे देखकर ऐसा प्रतीत होता है मानों कैमरे उनका पीछा करते हैं और जैसे ही उनकी जद में वो आती हैं खुद व खुद क्लिक होने लग जाते हैं। बहरहाल प्रियंका की अपकमिंग फिल्म द स्काई इज पिंक की शूटिंग खत्म हो चुकी है। ऐसे में फिल्म की टीम के लिए पार्टी करना तो बनता है, सो मंगलवार को फिल्म की रैपअप पार्टी रखी गई। खास बात यह रही कि इस पार्टी में प्रियंका चोपड़ा व्हाइट कलर के आउटफिट में पहुंचीं, जिनका मंगलसूत्र उनके शादीशुदा होने का प्रमाण देता प्रतीत हो रहा था। प्रियंका की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई हुई है, जिसमें वो बेहद स्टनिंग नजर आ रही हैं। व्हाइट शॉर्ट ड्रेस और येलो कलर की हील्स वाकई उन्हें सैक्सी लुक दे रही थी, लेकिन चर्चा इस बात को लेकर हो रही है कि उनके पैर में चोट थी और इसके बाद भी वो पार्टी में पहुंचीं। यहां आपको बतला दें कि प्रियंका के घुटने में चोट लगी है, जिस कारण बाएं घुटने पर बैंडेज बंधी हुई नजर आई है। अब इस तस्वीर को देखने वाले तो यही कह रहे हैं कि यदि इंजरी हुई थी तो घर पर आराम करतीं, ऐसे क्यों तकलीफ में पार्टी मनाने चलीं आईं। कहा जा रहा है कि प्रियंका वाकई इस तरह की पार्टी करने की दीवानी हैं, इसलिए उन्होंने दर्द को दूर रखा और पहुंच गईं पार्टी मनाने। चोट के बावजूद पार्टी में प्रियंका के चेहरे पर मुस्कान खिल रही थी और वो लगातार पोज दे रहीं थीं। फिल्म की टीम के साथ प्रियंका मस्ती करती हुई भी नजर आईं। जहां तक फिल्म का सवाल है तो यह 11 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है। फिल्म द स्काई इज पिंक में प्रियंका चोपड़ा के साथ ही फरहान अख्तर और जायरा वसीम अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म को सोनाली बोस ने निर्देशित किया है।