YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

 दो दिन पहले ही शिमला लौटे सीएम जयराम फिर दिल्ली तलब -हिमाचल में भी सीएम का चेहरा बदलने की चर्चाएं, कांग्रेस ने घेरा 

 दो दिन पहले ही शिमला लौटे सीएम जयराम फिर दिल्ली तलब -हिमाचल में भी सीएम का चेहरा बदलने की चर्चाएं, कांग्रेस ने घेरा 

शिमला। हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर को दिल्ली बुलाया गया है। दो दिन पहले ही सीएम जयराम ठाकुर दिल्ली से शिमला लौटे थे। कांग्रेस नेताओं को सीएम को घेरने का मौका मिल गया है। वे कह रहे हैं कि मुख्यमंत्री जयराम को हटाया जा रहा है। हालांकि, भाजपा इस बात से इंकार करती है। फिर से दिल्ली बुलाने को लेकर हिमाचल में भी चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है और उन्हें दिल्ली बुलाने के कार्यक्रम को गुजरात से जोड़ा जा रहा है। हाल ही में केंद्रीय नेताओँ के कहने पर गुजरात में भाजपा के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने इस्तीफा दे दिया था। 
  गुजरात में सीएम बदलने के एकदम बाद जयराम ठाकुर को शिमला पहुंचते ही फिर से बुलाने पर सबकों चौंका दिया है। आज सीएम दिल्ली रवाना होंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बीते सप्ताह आठ सितंबर को दिल्ली गए थे। बुधवार को उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के अलावा, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से मुलाकात की थी। गुरुवार को जयराम ठाकुर ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को हिमाचल में विधानसभा के विशेष सत्र के लिए न्योता दिया था। बाद में सीएम मध्य प्रदेश के उज्जैन गए थे और रविवार को ही दिल्ली से शिमला पहुंचे थे। सियासी गलियारों में चर्चा है कि सीएम नड्डा से हिमाचल उपचुनाव की तैयारियों पर भी बातचीत करेंगे। साथ ही सरकार और संगठन के कामकाज तथा अन्य विषयों पर भी चर्चा करेंगे। वही चर्चा यह भी कि मंत्रीमंडल में भी फेरबदल हो सकता है। कुल्लू के ढालपुर में रैली के दौरान कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि उत्‍तराखंड, कर्नाटक और गुजरात की तरह हिमाचल में भी भाजपा रातों-रात सीएम बदल सकती है। राज्‍य में सरकार की नाकामयाबी का ठीकरा सीएम जयराम ठाकुर के सिर फोड़ा जाएगा। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि भाजपा को कांग्रेस के दूल्हे की चिंता करने की जरूरत नहीं है। यह कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व तय करेगा कि कांग्रेस का दूल्हा कौन होगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अपनी चिंता करें, कहीं ऐसा न हो कि रातों-रात चेहरा बदल जाए। इसके साथ उन्‍होंने कहा कि पिछले कुछ महीनों में भाजपा पांच मुख्यमंत्रियों को बदल चुकी है।
 

Related Posts