YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

 हरियाणा में 7 दिन और मानसून की विदाई के आसार नहीं -16 सितंबर को तेज बारिश की संभावना, अच्छा रहा मानसून सीजन 

 हरियाणा में 7 दिन और मानसून की विदाई के आसार नहीं -16 सितंबर को तेज बारिश की संभावना, अच्छा रहा मानसून सीजन 

चंडीगढ़। हरियाणा में 2010 के बाद फिलहाल सबसे अच्छा मानसून सीजन रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि भादो माह में अभी और बारिश की उम्मीद बनी हुई है। अगले 7 दिन भी मॉनसून की विदाई होने के आसार नहीं हैं। इससे साल 2008 और 2010 की बारिश का रिकॉर्ड टूटने के आसार हैं। सितंबर में भी अब तक 113.3 मिमी। बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 124 फीसदी ज्यादा है। सीजन की बारिश का आंकड़ा 500 मिलीमीटर के पार पहुंच गया है। प्रदेश में मॉनसून ने 13 जून को दस्तक दी थी। 1 जून से शुरू हुए मॉनसून सीजन में 13 सितंबर तक 501.9 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है, जो सामान्य से 22 फीसदी ज्यादा है।
  हरियाणा के 17 जिलों में सामान्य से अधिक बरसात हो चुकी है। फतेहाबाद में सर्वाधिक 75 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है। वहीं, चार जिले ऐसे हैं, जहां सामान्य से कम पानी बरसा है। पंचकूला में 53 फीसदी, अम्बाला में 37 फीसदी, यमुनानगर में 14 फीसदी, और भिवानी में 4 फीसदी कम बारिश हुई है। मौसम विभाग की मानें तो बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से अगले 7 दिन तक मानसून की विदाई के आसार नहीं हैं। अभी मॉनसून की सक्रियता बनी रहेगी। अगले 2 दिन कहीं-कहीं बारिश होगी। 16 सितंबर को कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश हो सकती है।
 

Related Posts