YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

जयराम ने मुख्यमंत्री बदलने की अटकलों पर लगाया विराम - नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा, सत्ता पक्ष के दूल्हे पर तलवार लटकी हुई है

जयराम ने मुख्यमंत्री बदलने की अटकलों पर लगाया विराम - नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा, सत्ता पक्ष के दूल्हे पर तलवार लटकी हुई है

शिमला । भाजपा शासित कुछ राज्यों में मुख्यमंत्री बदले जाने के बाद हिमाचल के मुख्यमंत्री को बदलने को लेकर काफी ज्यादा चर्चाएं हुईं। सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें लिखी गईं। मुख्यमंत्री के दिल्ली लौटने के बाद अचानक फिर से दिल्ली जाने पर इन चर्चाओं को और बल मिला। हाल ही में दिल्ली से शिमला लौटने पर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने इन सभी अटकलों पर विराम लगा दिया। मुख्यमंत्री कहा कि जो आप सोच रहे हैं या पूछ रहे हैं, ऐसा कुछ भी नहीं है। ये भी कहा कि मंत्रियों को बदलने या उनके विभाग को बदलने को लेकर पार्टी आलाकमान से न तो कोई चर्चा हुई और न ही बैठक में इस तरह का एजेंडा था। इसी बीच नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने एक बार फिर से मुख्यमंत्री के बयान पर चुटकी ली है। अग्निहोत्री ने कहा कि सत्ता पक्ष के दूल्हे पर तलवार लटकी हुई है, सत्ताधारी दल हमारे दुल्हे की चिंता न करें, अपना बचाव करें। पांच मुख्यमंत्री  बदले जा चुके हैं न जाने कब छठे की बारी आएगी, बच सकते हैं तो बचो। इतना ही नहीं उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का हवाला दिया कि वो कह रहे हैं कि मुख्यमंत्री को ये पता नहीं है कि वो कल होंगे या नहीं, इसलिए ख्याल रखें। अभी तो धुआं उठा है। राष्ट्रपति के दौरे पर बाद लपटें बाहर आएंगी और पता चल जाएगा कि किस मंत्री की कुर्सी जाएगी और किस के महकमे बदले जाएंगे। 
गौरतलब है ‎कि इससे पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा था कि 25 दिन पहले ही यह दौरा तय हुआ था। दिल्ली में संगठन की बैठक बुलाई गई थी। इस दौरान प्रदेश के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप, प्रदेश संगठन मंत्री के अलावा, प्रभारी और सहभारी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान आने वाले उपचुनाव और 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई है। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी चर्चा हुई है। दरअसल रविवार को मुख्यमंत्री दिल्ली के पांच दिन के दौरे से लौटे थे। फिर मंगलवार को फिर से दिल्ली रवाना हुए। ऐसे में अटकलों का दौर शुरू हो गया कि सूबे के मुखिया को बदला जा रहा है। हालांकि यह तमाम अटकलें शाम होते होते अटकलों तक ही सीमित रह गई क्योंकि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। कांग्रेस ने भी मामले को लेकर कहा था कि हिमाचल के मुख्यमंत्री भी बदले जा रहे हैं।
 

Related Posts