YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल वेस्ट

(अहमदाबाद) गुजरात में मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल समेत 25 सदस्यों के मंत्रिमंडल का गठन - 10 कैबिनेट, 5 को स्वतंत्र प्रभार और 9 राज्यस्तर के मंत्रियों ने ली शपथ, सभी नए चेहरे

(अहमदाबाद) गुजरात में मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल समेत 25 सदस्यों के मंत्रिमंडल का गठन - 10 कैबिनेट, 5 को स्वतंत्र प्रभार और 9 राज्यस्तर के मंत्रियों ने ली शपथ, सभी नए चेहरे

अहमदाबाद | गुजरात में भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व वाली सरकार के नए मंत्रिेयों का शपथ ग्रहण समारोह गांधीनगर स्थित राजभवन में आयोजित किया गया| राज्यपाल आचार्य देवव्रत राजभवन में नए मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण समारोह में 24 मंत्रि यों को शपथ दिलाई हैं| इनमें विधानसभा के अध्यक्ष के पद से आज इस्तीफा देने वाले राजेंद्र त्रिवेदी को शपथ दिलाई गई है| मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल समेत 25 सदस्यों के मंत्रिमंडल का गठन किया गया है| जिसमें 10 कैबिनेट मंत्री, 5 स्वतंत्र और 9 राज्य मंत्री शामिल हैं| नई सरकार में मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल अहमदाबाद के घाटलोडिया से विधायक हैं| 
कैबिनेट मंत्री : वडोदरा के रावपुरा से विधायक राजेन्द्र त्रिवेदी, भावनगर पश्चिम के जीतु वाघाणी, विसनगर के ऋषिकेश पटेल, सूरत पश्चिम के पूर्णे मोदी, जामनगर ग्रामीण के राघवजी पटेल, पारडी के कनुभाई देसाई, लींबडी के किरीटसिंह राणा, गणदेवी के नरेश पटेल, असारवा के प्रदीपसिंह परमार और मेहमदाबाद के अर्जुनसिंह चौहाण शामिल हैं| 
राज्य मंत्री : सूरत के मजूरा से विधायक हर्ष संघवी, अहमदाबाद के निकोल से जगदीश पंचाल, मोरबी के ब्रिजेश मेरजा, कपराडा के चौधरी और वडोदरा की मनीष वकील, ओलपाड के मुकेश पटेल, मोरवा हडफ की निमिषा सुथार, राजकोट के अरविंद रैयाणी, संतरामपुर के कुबेरसिंह डिंडोर, कांकरेज के कीर्तिसिंह वाघेला, प्रांतिज के गजेन्द्र सिंह परमार, महुवा के आरसी मकवाणा, कतारगाम के विनु मोरडिया और केशोद के देवा मालम| 
शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, पूर्व मुख्यमंत्री नितिन पटेल, पूर्व उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल समेत अन्य पूर्व मंत्री और गुजरात प्रदेश भाजपा प्रमुख उपस्थित रहे| शपथ ग्रहण के बाद आज शाम 4.30 बजे पहली कैबिनेट की बैठक होगी, जिसमें मंत्रियों को विभागों का आवंटन किया जाएगा| मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल मंत्रिमंडल में सभी नए चेहरों को जगह दी गई है| 
 

Related Posts