YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

कृषि कानूनों का एक साल पूरा होने पर अकाली दल के किया विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने रोका 

कृषि कानूनों का एक साल पूरा होने पर अकाली दल के किया विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने रोका 

नई दिल्ली। तीन कृषि कानूनों का एक साल पूरा होने पर शिरोमणि अकाली दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक नोटिस जारी करते हुए जानकारी दी है कि, झाड़ोदा कलां बॉर्डर को किसान आन्दोलन की वजह से बैरिकेडिंग लगा कर बंद कर दिया है। इसके साथ ही इस मार्ग में आने से बचने की सलाह दी है।
तीन कृषि कानूनों के एक साल पूरे होने पर शिरोमणि अकाली दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही पार्टी ने ब्लैक फ्राइडे प्रोटेस्ट मार्च भी निकाला। प्रदर्शनकारियों के विरोध को देखते हुए शंकर रोड पर सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इस बीच दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक नोटिस जारी करते हुए जानकारी दी है कि, झाड़ोदा कलां बॉर्डर को किसान आन्दोलन की वजह से बंद कर दिया है। साथ ही इस मार्ग पर आने से बचने की सलाह दी है। 
उल्लेखनीय है कि दिल्ली में अकाली दल ब्लैक फ्राइडे प्रोटेस्ट मार्च गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब से संसद भवन तक निकालने का प्रयास किया। मार्च का नेतृत्व पार्टी प्रमुख सुखबीर सिंह बादल और नेता हरसिमरत कौर बादल ने किया। दिल्ली पुलिस की फोर्स ने इस बीच अकाली दल के कार्यकर्ताओं को बॉर्डर पर ही रोक दिया है।

Related Posts