YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

 दिल्ली, सहित पूरे उत्तर भारत में हल्की-मध्यम बारिश का अनुमान -सितंबर आखिर तक मॉनसून सक्रिय रहने के आसार 

 दिल्ली, सहित पूरे उत्तर भारत में हल्की-मध्यम बारिश का अनुमान -सितंबर आखिर तक मॉनसून सक्रिय रहने के आसार 

नई दिल्ली । आधा सितंबर गुजर जाने के बाद भी देश में इस बार मॉनसून की सक्रियता बनी है और मौसम विभाग का मानना है कि यह आसार महीने के अंत तक बना रहेगा। ऐसे में यूपी, बिहार, पश्चिम बंगाल समेत देश के अधिकतर इलाकों में बारिश का दौर इस महीने के अंत तक बना रहने का अनुमान है। ऐसे में बारिश के दिनों की संख्या में और अधिक इजाफा होगा। मौसम विभाग के अनुसार 23 सितंबर तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। 2011 से अब तक की बात करें तो सितंबर में 2021 के बाद सबसे अधिक बारिश वाले दिन 2018 में मिले हैं। उस साल पूरे सितंबर में 14 दिन बारिश हुई थी। अगस्त में जहां सिर्फ 10 दिन बारिश हुई, वहीं सितंबर में भी रेकॉर्ड दिन बारिश हुई। लेकिन सितंबर में रेकॉर्ड दिनों तक बारिश हुई है। सितंबर के 17 दिनों में से 15 दिन राजधानी में बारिश हुई है। अब 21 सितंबर से फिर बारिश बढ़ सकती है। मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली में आज बादल छाए रहने के साथ ही गरज के साथ छींटे पड़ने और हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। विभाग ने 18-20 सितंबर के लिए ग्रीन अलर्ट और 21-22 सितंबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। येलो गंभीर मौसम का संकेत है। राजधानी में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ, कानपुर समेत आसपास के इलाकों में पिछले 3-4 दिनों से जारी भारी बारिश के बीच अभी एक हफ्ते तक जारी रह सकती है। राज्य में लगातार हो रही बारिश ने सामान्य जनजीवन को पूरी तरह से अस्त व्यस्त कर दिया है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक सुनील पांडेय का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बारिश के लिए मुफीद सिस्टम बना हुआ है। अगले एक हफ्ते रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। कई जिलों में 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की बात कही गई है। वहीं पिछले तीन दिनों में हुई मूसलाधार बारिश से जल्दी बुवाई करने वाले किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा है।
हरियाणा और पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में बारिश जारी है। मौसम विभाग ने राज्य के कुछ जिलों में अगले तीन-चार दिन बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। मौसम विभाग का कहना है कि हरियाणा सहित पूरे उत्तर भारत में 20 सितंबर तक बरसात होने की संभावना बनी हुई हैं। वहीं, पंजाब के जालंधर में अगले दो दिन मौसम साफ बना रहेगा। लुधियाना गुरुवार से शुक्रवार रात तक 24 घंटे में 133.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। प्रदेश में सोमवार को बाद राज्य में मौसम करवट ले सकता है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव हो रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले सप्ताह फिर से विभिन्न हिस्सों में बारिश हो सकती है। हिमाचल प्रदेश में शनिवार को कुछ क्षेत्रों में बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। प्रदेश मौसम विभाग केंद्र के कहना है कि 19, 20 व 21 को प्रदेश में कई स्थानों पर आंधी और भारी बारिश होगी। विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है।
राज्य में देहरादून समेत आसपास के इलाकों में तेज बारिश का दौर जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि उत्तराखंड में अगले तीन दिन देहरादून-नैनीताल समेत कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहेगा। विभाग का कहना है कि पहाड़ी जिलों में गरज के साथ तेज बारिश की चेतावनी दी गई है। बिहार और झारखंड में शनिवार को कई इलाकों में बारिश हो रही है। राजधानी पटना में शुक्रवार के बाद आज भी सुबह से ही बारिश हो रही है। पटना के मौसम विज्ञान केंद्र ने पटना, सारण, समस्‍तीपुर, वैशाली, भोजपुर और बक्‍सर जिले में बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने 17-18 सितंबर के लिए बिहार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। झारखंड की राजधानी रांची में शनिवार को सुबह धूप खिली हुई है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले तीन दिनों तक मानसून की स्थिति कमजोर रहने का अनुमान है।
पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में लोग भारी बारिश से परेशान हैं। राज्य के पश्चिमी मेदिनीपुर में लगातार हो रही बारिश से बाढ़ जैसे हालात हैं। लोगों के घरों में पानी घुसने से परेशानी बढ़ गई है। स्थिति यह है कि लोग यहां एक स्थान से दूसरे स्थान जाने के लिए नाव का प्रयोग कर रहे हैं। स्थानीय निवासी ने बताया कि बताया कि बारिश का पानी उसकी दुकान में घुस गया। उसके कहा कि मेरा सब कुछ बर्बाद हो गया है। 
 

Related Posts