YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

मुलायम सिंह को अस्पताल से मिली छुट्टी - स्वास्थ्य खराब होने पर दो ‎दिन पहले हुए थे भर्ती, लखनऊ लौटे

मुलायम सिंह को अस्पताल से मिली छुट्टी  - स्वास्थ्य खराब होने पर दो ‎दिन पहले हुए थे भर्ती, लखनऊ लौटे

 समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव को बुधवार को गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई जहां उन्हें दो दिन पहले भर्ती कराया गया था। जानकारी के मुता‎बिक मेदांता अस्पताल में यादव की मेडिकल जांच हुईं और अब वह लखनऊ लौट गए हैं। सपा के एक प्रवक्ता ने बताया कि यादव को सोमवार को लखनऊ से लाया गया था और मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इससे पहले रविवार को 79 वर्षीय यादव का रक्त शर्करा स्तर बढ़ने के बाद नियमित जांच के लिए लखनऊ के राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया था। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में मुलायम सिंह से उनके आवास पर मुलाकात कर सेहत के बारे में जानकारी ली थी।

Related Posts