YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल वेस्ट

गुजरात कांग्रेस के विधायकों की विपक्ष का नेता बदलने की मांग

गुजरात कांग्रेस के विधायकों की विपक्ष का नेता बदलने की मांग

अहमदाबाद | गुजरात में मुख्यमंत्री से लेकर समूचे मंत्रिमंडल बदलने के बाद अब प्रदेश कांग्रेस में भी परिवर्तन की मांग तेज हो गए हैं| कांग्रेस विधायक दल की बैठक में लगभग सभी की एक राय थी कि परेश धानाणी के बजाए किसी को नेता प्रतिपक्ष बनाया जाए| अहमदाबाद के दरियापुर से कांग्रेस विधायक ग्यासुद्दीन शेख के मुताबिक गांधीनगर में हुई विधायकों की बैठक में पार्टी हाईकमांड को गुजरात कांग्रेस में परिवर्तन करना है या नहीं इसका जल्द फैसला करना चाहिए| विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष परेश धानाणी और गुजरात प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अमित चावड़ा को यथावत रखने या नए नियुक्ति नहीं किए जाने से विधायक समेत पार्टी कार्यकर्ता दुविधा में हैं| विधायकों की मांग है कि फेरबदल करना है तो जल्द करे, फिलहाल कांग्रेस के लिए अच्छा समय है| नई सरकार के अनुभवहीन मंत्री और कोरोना के कारण सरकार की छवि धुमिल हुई है, जिसका लाभ कांग्रेस को आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में मिल सकता है| ग्यासुद्दीन शेख के मुताबिक जनता की नाराजगी लाभ लेने के लिए पहले कांग्रेस को मजबूत करना होगा और इस मजबूती के लिए एक अच्छे कैप्टन की जरूरत है| पार्टी हाईकमांड की अनिर्णायकता गुजरात कांग्रेस के लिए बड़ा नुकसान साबित हो सकता है| शेख ने कहा कि यदि गुजरात प्रदेश कांग्रेस के नेता पार्टी हाईकमांड के समक्ष पेशकश नहीं कर सकते तो विधायक दिल्ली जाकर आलाकमान से मिलेंगे| विधायकों की यह भी मांग है कि गुजरात विधानसभा के 2022 के चुनाव की जिम्मेदारी प्रशांत किशोर को सौंपी जाए|
 

Related Posts