YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

हिमाचल में स्क्रब टाइफस से दूसरी मौत, महिला ने दम तोड़ा -प्रदेश में स्क्रब टाइफस के 200 से ज्यादा केस हो चुके हैं रिपोर्ट 

हिमाचल में स्क्रब टाइफस से दूसरी मौत, महिला ने दम तोड़ा -प्रदेश में स्क्रब टाइफस के 200 से ज्यादा केस हो चुके हैं रिपोर्ट 

शिमला। हिमाचल प्रदेश में कोरोना के बीच स्क्रब टाइफस भी पैर पसार रहा है। हिमाचल में स्क्रब टाइफस के 200 से ज्यादा केस रिपोर्ट हो चुके हैं। ताजा मामले में 29 साल की एक महिला की स्क्रब टाइफस मौत हुई है। हिमाचल में अब तक दो मौतें हो चुकी हैं। दोनों ही मृतक महिलाएं थी। जानकारी के अनुसार, आईजीएमसी में बुधवार को स्क्रब टायफ से महिला मरीज की मौत हो गई। महिला 29 साल की थी। अस्पताल में स्क्रब टायफ से मौत पर हड़कंप मचा हुआ है। सिरमौर की महिला को इलाज के लिए 19 सितंबर को दोपहर बाद अस्पताल लाया गया था। महिला को मेडिसिन वार्ड में दाखिल किया गया। महिला का स्क्रब टायफस टेस्ट हुआ इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। 
  इससे पहले इसी महीने मंडी की रहने वाली 19 साल की लड़की ने इस बीमारी से दम तोड़ दिया था। आईजीएमसी में स्क्रब टायफस पॉजिटिव मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। बुधवार शाम को बिलासपुर से रेफर एक मरीज को आईजीएमसी शिफ्ट किया है। यह मरीज 70 साल का है। स्क्रब टाइफस रोग एक जीवाणु रिकेटशिया से संक्रमित पिस्सू माइट के काटने से फैलता है। जो खेतों झाड़ियों और घास में रहने वाले चूहों में पनपता है। यह जीवाणु चमड़ी के माध्यम से शरीर में प्रवेश करता है। इसमें फिर तेज बुखार आता है और जोड़ों में दर्द और कंपकंपी होती है। शरीर टूट जाता है और अधिक संक्रमण में गर्दन बाजू के नीचे कूल्हों के ऊपर गिल्टियां होती हैं। बचाव के लिए घर और आसपास के वातावरण को साफ रखें और घर के चारों ओर घास खरपतवार ना उगने दें।
 

Related Posts